होम / India Covid-19 Cases Daily Updates : देश में 24 घंटों में 9,111 नए मरीज

India Covid-19 Cases Daily Updates : देश में 24 घंटों में 9,111 नए मरीज

• LAST UPDATED : April 17, 2023

इंडिया न्यूज, New Delhi (India Covid-19 Cases Daily Updates) : देश में कोरोना के मामलों में आज थोड़ी गिरावट देखी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में 9,111 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच चुका है। इससे पहले शनिवार को 10,093 और शुक्रवार को 10,753 नए केस दर्ज किए गए थे।

केरल में हालात ज्यादा खराब

देश में अभी तक की स्थिति को देखा गया तो उसमें केरल में हालात ज्यादा खराब नजर आ रहे हैं। यहां 2,287 नए केस मिले हैं जबिक 1,916 लोगों ने कोरोना को मात दी है, इसके अतिरिक्त यहां 4 लोगों की मौत हो गई। आज यहां सक्रिय केस 19,848 हैं।

India Covid-19 Cases Daily Updates

India Covid-19 Cases Daily Updates

बात करें देश में 7 अगस्त 2020 की तो उस दौरान संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पास केस आ गए थे। देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ तक जा पहुंचे थे जिसने चारों ओर हड़कंप मचाकर रख दिया था। पिछले साल चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इतना ही नहीं 25 जनवरी 2022 को तो संक्रमण के मामले चार करोड़ के भी पार हो गए थे।

अभी तक वैरिएंट्स के ये रूप आए सामने

अभी तक पूरे विश्व में कोरोना वैरिएंट्स के अलग-अलग रूपों की बात की जाए तो 7 रूप इसके सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे पहले चीन में 2019 में पहला वैरिएंट मिला जिसका नाम था ओरिजिनल वायरस, फिर 2020 में यूनाइटेड किंगडम में अल्फा, 2021 में साउथ अफ्रीका में बीटा, 2021 में ब्राजील में गामा, 2021 में भारत में डेल्टा, 2021 में ही कई देशों में ओमिक्रॉन और 2020 में चीन में ओमिक्रॉन बीएफ.7 और उत्तराखंड में एक्सबीबी.1.5 सामने आया है।

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज, आज आए 839 केस

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox