होम / India Covid-19 : जानिए 24 घंटों में इतने लोगों ने तोड़ा दम, इतने आए नए केस

India Covid-19 : जानिए 24 घंटों में इतने लोगों ने तोड़ा दम, इतने आए नए केस

• LAST UPDATED : May 4, 2023
  • कोरोना नियमों की अभी भी पालने करने की अहम जरूरत

India News (इंडिया न्यूज), India Covid-19, नई दिल्ली : देश में अभी भी कोरोना पूरी तरह से थमा नहीं है। अभी भी कोरोना के केसों में उतार-चढ़ाव जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में 3,962 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हुई है। यह भी बता दें कि जहां नित रोज नए केस आ रहे हैं, वहीं 7,873 लोग ठीक भी हुए हैं।

36,244 लोगों का इलाज जारी

देश में सक्रिय केस लगातार 11 दिनों से लगातार कम हो रहे हैं। इसके चलते 24 दिन बाद एक्टिव केस 40 हजार से कम हुए हैं। इससे पहले 10 अप्रैल को 37 हजार 93 एक्टिव केस थे।

जितना संभव हो सके अपने हाथों को बार-बार धोएं

Covid-19 Protection
Covid-19 Protection

आपको बता दें कि आप बार-बार अपने हाथों को किसी कीटाणुनाशक या अल्कोहल-आधारित हैंड वॉश से साफ करते रहें। अगर घर यह मौजूद न हो तो कम से कम साबुन और पानी से 20 सेेकंड तक धोएं ताकि हाथों पर मौजूद वायरस मर जाए या निकल जाए।

बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं

Covid-19 Protection
Covid-19 Protection

वायरस के किसी भी प्रकार के संपर्क से बचाव के लिए यह सुनिश्चित करें कि आप घर से बाहर निकलते समय कोई मास्क अवश्य पहनें ताकि जाने-अनजाने में भी वायरस आपको छू भी न सके। मास्क पहनने से आपके आस-पास के वातावरण से किसी भी प्रकार के वायरस के सांस लेने की संभावना को रोकता है।

आंख, नाक और मुंह को ज्यादा न छूएं

Covid-19 Protection
Covid-19 Protection

दिनभर में आपके हाथ कहीं न कहीं टच में रहते हैं। इसलिए यदि आप अपने चेहरे पर वायरस वाले इन हाथों को छूते हैं, तो वायरस आपकी आंखों, नाक या मुंह के जरिये शरीर में प्रवेश कर जाएगा। इसीलिए आंख, नाक और मुंह को ज्यादा न छूएं।

लोगाें से कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखें

Covid-19 Protection
Covid-19 Protection

COVID-19 मानव संपर्क के माध्यम से फैलता है, अगर कोई छींकता है, खांसता है तो वायरस हवा में आज जाते हैं जिसके संपर्क में आने से हम इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसलिए लोगों से कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखें।

यात्रा करने से बचें

Covid-19 Protection
Covid-19 Protection

जितना संभव हो सके यात्रा करने से बचें। यहां तक ​​कि अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सार्वजनिक स्थ्लों भीड़भाड़ वाले वाहनों से बचें। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इससे बचना चाहिए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जब आपकी बारी हो, तब वैक्सीन जरूर लगवाएं।

यह भी पढ़ें : Haryana Covid-19 : प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार जारी, आज 238 केस

यह भी पढ़ें : Wrestlers Protest Update : जंतर-मंतर पर देर रात पहलवानों और पुलिस में झड़प, कई चोटिल

Tags: