Categories: देश

India news manch : आप के प्लान 2024 पर बोले संजय सिंह

इंडिया न्यूज, New Delhi (India news manch): इंडिया न्यूज़ द्वारा आयोजित देश के सबसे बड़े राजनीतिक मंच पर आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने बेबाकी से अपनी बात रखी। आप सांसद ने अपनी पार्टी के विकास कार्यों, आगे की रणनीतियों और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की संभावनाओं पर खुलकर अपना वक्तव्य दिया। आप पार्टी को जनता की पार्टी बताया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर देश की जनता का आभार भी व्यक्त किया।

राष्ट्रीय पार्टी बनने पर केजरीवाल के नेतृत्व को श्रेय दिया

इंडिया न्यूज़ पर आयोजित देश के सबसे बड़े राजनीतिक मंच पर संजय सिंह ने कहा जब 10 साल पहले आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था। तब किसी को उम्म्मीद नहीं था कि ये पार्टी इतनी जल्दी देश की राष्ट्रीय बनने का गौरव कायम करेगी। आप नेता ने कहा कि आप पार्टी 2013 से जो शानदार प्रदर्शन करती आ रही है। वो आगे भी जारी रहेगी क्योंकि अरविन्द केजरीवाल ने एक आदर्श शासन स्थापित किया है। जिसमें सिर्फ जनता के लिए विकास और सिर्फ विकास है।

गुजरात में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर बोले संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा आज आप पार्टी की सरकार दो राज्यों में हैं। हमने गोवा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन किया और गुजरात चुनाव में 41 लाख वोट लाकर 5 सीटें जीतकर बीजेपी की प्रयोगशाला कहे जाने वाले गुजरात में शानदार प्रदर्शन किया। आप नेता ने आगे कहा आप पार्टी आज राज्य दर राज्य जिस तरह नया इतिहास लिख रही है ये केजरीवाल मॉडल का कारनामा है जिसमें शिक्षा ,स्वास्थय ,बिजली ,पानी और सड़क की सुविधाएँ हैं।

2024 में गठबंधन के विकल्प पर बोले संजय सिंह

आपको बता दें, जब आप नेता से 2024 लोकसभा चुनाव के संदर्भ में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा फिलहाल हम किसी के साथ गठबंधन नहीं करने जा रहे। हमारे नेता केजरीवाल का कहना है हम राज्य दर राज्य अपना संगठन मजबूत करेंगे और दिल्ली मॉडल जो शिक्षा, स्वास्थय ,बिजली और पानी पर आधारित है। जनता के सामने रखेंगे। राजनीती में हमारा गठबंधन सिर्फ और सिर्फ जनता के साथ है।

2024 चुनाव में बीजेपी से मुकाबला पर बोले संजय सिंह

देश के सबसे बड़े राजनीतिक संजय सिंह ने कहा हम मानते है बीजेपी से सीधा मुकाबला इतना आसान नहीं है। हम बीजेपी की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जायेंगे और उन मुद्दों पर जनता से अपने पक्ष में अपील करेंगे। आपको बता दें, इशारों -इशारों में आप नेता ने कहा कि आप आगामी लोकसभा चुनाव में महंगाई, कालाधन, बेरोजगारी, किसानों की आमदनी, के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी और अपने दिल्ली वाले विकास मॉडल के साथ ही लोकसभा चुनाव में उतरेगी।

ज्ञात हो, इंडिया न्यूज़ द्वारा आयोजित मंच पर संजय सिंह ने रिकॉर्डतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आमदनी, केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप भी लगाया। संजय सिंह ने सरकार पर रोजगार के मुद्दे पर फिस्सड्डी होने का आरोप लगाया। किसान आंदोलन में 750 किसानों की मौत का मामला उठाया। किसानों की आमदनी दुगुनी क्यों नहीं हुई इसपर देश के सबसे बड़े मंच से बीजेपी से सवाल पूछा।

बीजेपी कुछ नहीं करती फिर भी चुनाव जीतती है इसपर बोले संजय सिंह

जानकारी दें, जब संजय सिंह से सवाल किया गया जब आप कहतें है बीजेपी ने कुछ नहीं किया फिर वो चुनाव कैसे जीत रही है? इसपर संजय सिंह ने कहा केवल जीत का मूल्याङ्कन नहीं होना चाहिए। बीजेपी जीतती है तो हारती भी है। संजय सिंह ने दिल्ली एमसीडी और हिमाचल चुनाव का हवाला देकर कहा अब देश में बीजेपी के खिलाफ माहौल बन चूका है। बीजेपी के सामने आज आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प बनकर उभरी है।

संजय सिंह ने आगे कहा ‘बीजेपी पिछले 8 सालों में 7 जगहों पर पिछले दरवाजे से सरकार बनाई। बीजेपी लोकतंत्र में भरोषा नहीं करती उसका भरोषा सिर्फ खरीद -फरोख्त में हैं।

सरकार उधोगपतियों की हैं

संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए देश के सबसे बड़े राजनीतिक मंच से कहा ‘आज छोटा -मोटा कोई गरीब लोन नहीं चुका पाएं तो उसका पोस्टर बैंक के बहार लग जाता है। सरकार सिर्फ उधोगपतियों की है ,सरकार क्यों नहीं उद्योगपतियों के लोन को सार्वजिनक कर रही है। सुष्मिता सेन को पता है कि ललित मोदी कहाँ है पर सरकार को नहीं पता ललित मोदी कहाँ है।

सत्येंद्र जैन के बचाव में क्या बोले राज्यसभा सांसद संजय सिंह ?

केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाया

संजय सिंह ने सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना का आरोप लगाया। आप नेता ने कहा ‘जो सरकार से सवाल पूछता है उसके पीछे मोदी सरकार सीबीआई और ईडी को छोड़ देती है। उसके खिलाफ अनेकों मुकदमे दर्ज कराया जाता है। संजय सिंह ने सदन के उस आकड़ों का हवाला भी दिया जिसमें केंद्रीय एजेंसियों ने 3000 विपक्षी नेताओं के यहाँ छापे मारे जिसमें सिर्फ 23 लोग ही दोषी पाए गयें।

मुफ्त रेवड़ी पर बोले संजय सिंह

संजय सिंह ने रेवड़ी सियासत पर कहा ‘ एक रेवड़ी सियासत वो होती है आप अपने मित्रों पर जनता के पैसे लुटा दें, वो पैसे लेकर उस देश में भाग जाये जिस देश से भारत की प्रत्यपर्ण संधि नहीं है वहां जाकर मौज करे। एक रेवड़ी सियासत वो है जो जनता के शिक्षा, स्वास्थय, बिजली और पानी पर खर्च हो। संजय सिंह ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तब दिल्ली सरकार का बजट 30 हजार करोड़ था आज दिल्ली का बजट बढ़कर 70 हजार करोड़ हो गया। ये केजरीवाल का विकास मॉडल है।

आप सांसद ने पंजाब सरकार की उपलब्धियों पर बात करते हुए विरोधियों को करारा जवाब भी दिया जिसमें भगवंत मान सरकार को करप्शन पर घेरते हैं। संजय सिंह ने कहा ‘मान सरकार की बदौलत पंजाब में जनता का बिजली बिल जीरो आ रहा है। बीजेपी वाले करप्शन पर मान सरकार को घेरते है उनके शासित प्रदेश कितने नंबर पर आते है?

LG साहब AAP सरकार को रोज एक लव लेटर भेजते हैं

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana New Government: नए मंत्रिमंडल गठन को लेकर बीजेपी में कवायद शुरू, विधायक दल की बैठक आज

भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा, जिसमें नायब सिंह…

12 mins ago

Gopal Kanda: नतीजों के बाद हार के कारणों पर कर रहे चर्चा, हलोपा सुप्रीमो ने लगाए चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

चौधरी रणजीत सिंह, जो बिजली मंत्री हैं, उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव हारने…

37 mins ago

Ratan Tata Passes Away: अलविदा कह गए टाटा के रत्न , फैक्ट्री की भट्ठी से की जीवन की शुरुआत ऐसा रहा इनका इतिहास

भारत को दुनिया में पहचान देने वाले रतन टाटा अलविदा कह गए लेकिन करोड़ों लोगों…

59 mins ago

Haryana Crime: ये कैसा अजीब मामला! 15 साल की लड़की 12 साल के लड़के को लेकर फरार, तीसरी बार घर से भागी

Haryana Crime: ये कैसा अजीब मामला! 15 साल की लड़की 12 साल के लड़के को…

1 hour ago

Margaret Alva Statement: ‘झूठी शेखी बघारना और…’,हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोलीं पूर्व प्रभारी मारग्रेट अल्वा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर अब सभी नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू…

2 hours ago