होम / India Covid-19 Update : देश में आज घटे केस, आज 3500 से कम आंकड़ा

India Covid-19 Update : देश में आज घटे केस, आज 3500 से कम आंकड़ा

• LAST UPDATED : May 2, 2023

India News, इंडिया न्यूज, India Covid-19 Update, नई दिल्ली : भारत में कोविड-19 के 3,325 नए मामले सामने आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47,246 से कम होकर 44,175 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 17 मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,564 हो गई है। इन मृतकों में केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए 7 और मामले भी शामिल हैं।

अभी तक भारत में इतने लोग आ चुके हैं चपेट में

जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,52,996) दर्ज की गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत रही और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,43,77,257 होकर मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत से अब तक टीकों की कुल 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

मालूम रहे कि भारत में 7 अगस्त, 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त, 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर, 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर, 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर, 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर, 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर, 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

यह भी पढ़ें : Haryana Covid Cases : प्रदेश में आज आए 300 नए केस, एक की मौत

यह भी पढ़ें : Haryana Rain : प्रदेश में देर रात से बूंदाबादी जारी, 3 दिन अभी थमने के आसार नहीं

यह भी पढ़ें : Kapil Sibbal on Wrestlers Protest : जंतर-मंतर पर जाकर महिला पहलवानों के मन की बात सुनें प्रधानमंत्री मोदी

Tags: