होम / भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 153 अंक लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 153 अंक लुढ़का

• LAST UPDATED : June 14, 2022

इंडिया न्यूज, Indian Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को दूसरे कारोबारी दिन में हल्की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि आज सेंसेक्स 153 अंक लुढ़का और 52,693 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 42.30 अंक गिरा और 15,732.10 पर बंद हुआ। बैंक और फाइनेंशियल सर्विस स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 15 में गिरावट और 15 में बढ़त रही। ज्ञात रहे कि सुबह सेंसेक्स 350 अंक नीचे 52,495 पर और निफ्टी 100 पॉइंट गिरकर 15,674 पर खुले थे।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी निवेशक 9 महीने से घरेलू बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। सोमवार को भी इन्होंने 4,890 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। जून में अब तक 18,152 करोड़ रुपए और इस साल अब तक 1,94,020 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं।

कल इतने अंक गिरा था कारोबार

भारतीय शेयर मार्कीट का कल सप्ताह का पहला दिन था, जिसमें सेंसेक्स 1456 पॉइंट गिरावट के साथ 52,846 और निफ्टी 427 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,774 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और आईटी स्टॉक्स में देखी गई।

यह भी पढ़ें : देशभर में कोरोना केसों में उतार-चढ़ाव, आज इतने केस

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox