होम / भारतीय शेयर मार्कीट 3 दिनों के बाद उभरी, सेंसेक्स आज इतने अंक उछला

भारतीय शेयर मार्कीट 3 दिनों के बाद उभरी, सेंसेक्स आज इतने अंक उछला

• LAST UPDATED : June 9, 2022

इंडिया न्यूज, Indian Share Market News: भारतीय शेयर मार्कीट 3 दिनों के बाद थोड़ी उभरी है। बता दें कि सेंसेक्स और निफ्टी सप्ताह के चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 427 अंक उछला और 55,320.28 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 121 पॉइंट की बढ़त लेकर 16,478.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में देखा जाए तो रिलायंस, डॉ रेड्डी, सनफार्मा, भारती एयरटेल और कोटक बैंक में बढ़त है। वहीं एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही।

सुबह इतने पर खुला था बाजार

बता दें कि सुबह सेंसेक्स 378.32 पॉइंट की गिरावट के साथ 54,514.17 पर और निफ्टी 93 पॉइंट फिसलकर 16,263 पर खुला था।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त

वहीं यह भी बता दें कि बीएसई का मिडकैप 104.33 पॉइंट की बढ़त लेकर 22,635 पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप 61.27 पॉइंट या की बढ़त के साथ 26,039.27 पर बंद हुआ।

बीते दिन की मार्कीट का हाल

कल सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 214 अंक लुढ़ककर 54,892 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 60 अंक गिरा और 16,356 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 में बढ़त और 17 में गिरावट रही, इसमें रइकठ, टाटा स्टील, मारुति, बजाज फाइनेंस और डॉ. रेड्डीज में अधिक वृद्धि रही।

निफ्टी के इस इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट

निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स के 11 में से आज 9 में बढ़त और 2 में गिरावट रही। मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक 1.31% और ढरव बैंक इंडेक्स में 0.29% की गिरावट रही। इसके अतिरिक्त फार्मा में सबसे ज्यादा बढ़त रही। फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंक और मीडिया में हल्की बढ़त रही।

यह भी पढ़ें : दुनियां का पहला एकल विवाह : गुजरात में बिना दूल्हे की शादी, मांग भी स्वयं भरी

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox