होम / जानिये भारतीय शेयर मार्कीट आज कैसी रही

जानिये भारतीय शेयर मार्कीट आज कैसी रही

• LAST UPDATED : July 1, 2022

इंडिया न्यूज, Indian Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में आज फिर गिरावट रही। सेंसेक्स आज 111 अंक टूटा और 52,907 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 28 अंक लुढ़ककर 15752 के लेवल पर बंद हुआ। आज के टॉप लूजर्स में भारती एयरटेल, रिलायंस, एनटीपीसी, मारुति और डॉ रेड्डी शामिल हैं। वहीं बजाज फाइनेंस, आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी टॉप गेनर्स रहे। बता दें कि शेयर मार्कीट के सेंसेक्स में 8 शेयरों में गिरावट और 22 शेयर में तेजी रही।

ज्ञात रहे कि आज कारोबार में पहले गिरावट रही, बाद में बाजार थोड़ा उभरा। लेकिन बाद में फिर गिरावट आ गई। कारोबार के अंत में निफ्टी पर फाइनेंशियल इंडेक्स 1% और एफएमसीजी इंडेक्स करीब 3% बढ़कर बंद हुए। मेटल, आईटी और फार्मा इंडेक्स भी 0.50% से अधिक मजबूत हुए। बैंक, आटो व रियल्टी इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए।

कल ऐसी रही मार्कीट 

मालूम रहे कि कल भारतीय शेयर मार्कीट गिरावट के साथ बंद हुई। सेंसेक्स 8 अंकों की गिरावट के साथ 53,018 तो वहीं निफ्टी 18 अंक लुढ़कर 15,800 पर बंद हुआ। अगर देखा जाए तो शेयर मार्कीट में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिला। सेंसेक्स में 11 शेयर में बढ़ौत्तरी और 19 में गिरावट रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में आज से 300 यूनिट बिजली मुफ्त

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox