होम / भारतीय शेयर मार्कीट इतने गिरावट में चल रही

भारतीय शेयर मार्कीट इतने गिरावट में चल रही

• LAST UPDATED : July 1, 2022

इंडिया न्यूज, Indian Stock Market Update : भारतीय शेयर बाजार का आज अंतिम कारोबारी दिन है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी आज दोपहर 12.05 बजे काफी गिरावट में हैं। सेंसेक्स में लगभग 456 अंकों की गिरावट है और 52,562 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 139 की गिरावट 15,640 के करीब आ गया है।

निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1% से ज्यादा कमजोरी है। आटो इंडेक्स भी 1% से ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। FMCG इंडेक्स में करीब 1% कमजोरी है। IT, मेटल, फार्मा और रियल्टी सहित दूसरे इंडेक्स भी लाल निशान में हैं। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 7 में बढ़त और 23 में गिरावट चल रही है।

जानिये कल क्या रहा मार्कीट का हाल

मालूम रहे कि कल भारतीय शेयर मार्कीट गिरावट के साथ बंद हुई। सेंसेक्स 8 अंकों की गिरावट के साथ 53,018 तो वहीं निफ्टी 18 अंक लुढ़कर 15,800 पर बंद हुआ। अगर देखा जाए तो शेयर मार्कीट में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिला। सेंसेक्स में 11 शेयर में बढ़ौत्तरी और 19 में गिरावट रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में आज से 300 यूनिट बिजली मुफ्त

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox