होम / नेपाल में पहाड़ी का हिस्सा खिसकने से भारतीय पर्यटक की मौत

नेपाल में पहाड़ी का हिस्सा खिसकने से भारतीय पर्यटक की मौत

• LAST UPDATED : April 17, 2023

इंडिया न्यूज़, काठमांडू (Indian tourist dies in Nepal) : नेपाल में रविवार को एक पहाड़ी का हिस्सा खिसकने से वहां घूमने गए भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा पूर्वी नेपाल के पंचथर जिले में हुआ। यहां पहाड़ी से गिरने पर 34 वर्षीय भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने दी जानकारी में बताया गया है कि सिक्किम के रहने वाले केशव गुरुंग शनिवार रात पूर्वी नेपाल के पर्यटन स्थल चिवा भंजयांग से लौटते समय पहाड़ी से नीचे गिर गए, जहां वह नेपाली नववर्ष मनाने गये थे।

नेपाल ने शुक्रवार को विक्रम संवत के अनुसार नववर्ष मनाया। गुरुंग अपने चार दोस्तों के साथ चिवा भंजयांग घूमने गये थे। पुलिस उपाधीक्षक हरि खातीवाड़ा ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की गुत्थी सुलझी, सैनिक ने ही चलाई थी साथियों पर गोली

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox