होम / Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा: पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 मात देकर की जीत हासिल

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा: पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 मात देकर की जीत हासिल

• LAST UPDATED : August 7, 2022

इंडिया न्यूज़, Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड हॉकी टीम का हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारत ने मुकाबले के दौरान 29वें मिनट में सलीमा टेटे ने पहला गोल किया। भारत तीसरे क्वार्टर के बाद 1-0 से आगे था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने आखिरी मिनट में पहला गोल करके बराबरी हासिल कर ली।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच विजेता का परिणाम पेनाल्टी शूटआउट द्वारा हुआ। इस प्रकार भारत ने न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से मुकाबला जीत लिया। भारतीय गोलकीपर सविता ने शूटआउट में चार गोल बचाए।

भारत ने इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में 2006 के बाद पहली बार महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। वहीं भारत ने इससे पहले 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत के हासिल किया था।

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेल में हरियाणा का जलवा, 9वें दिन कुश्ती में 6 पदक, 1 बॉक्सिंग में जीता

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox