देश

Indians stranded in Sudan update : वायुसेना के दो विमान जेद्दा में तैनात : विदेश मंत्रालय

  • भारतीय नौसेना के एक जहाज को क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह पर रखा गया

India news (इंडिया न्यूज़) Indians stranded in Sudan update, नई दिल्ली: भारत ने हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को इस अफ्रीकी देश से सुरक्षित रूप से निकालने की अपनी आकस्मिक योजना के तहत जेद्दा में दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमान उड़ान भरने के लिए तैयार रखे हैं।

भारतीय नौसेना के एक जहाज को क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह पर रखा गया है। वहीं, इससे जुड़े एक घटनाक्रम में सऊदी अरब ने कहा कि उसने घनिष्ठ संबंध रखने वाले देशों और मित्र राष्ट्रों के 66 नागरिकों को सूडान से सुरक्षित रूप से निकाला है, जिनमें कुछ भारतीय भी शामिल हैं।

भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिएआकस्मिक योजनाएं तैयार

विदेश मंत्रालय ने इस बारे में विवरण देते हुए कहा कि भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार रखी गई हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी। मंत्रालय ने कहा कि सूडान की राजधानी खार्तूम में विभिन्न स्थानों से भीषण झड़पों की खबरें आने के साथ वहां (सूडान में) सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है।

सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि वह सूडान में विभिन्न स्थानों पर मौजूद 3,000 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर अभी ध्यान दे रही है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा,‘‘हमारी तैयारियों के तहत और तेजी से इस मिशन को पूरा करने के लिए भारत सरकार कई विकल्पों पर काम कर रही है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना के दो सी-130जे (विमान) अभी जेद्दा में उड़ान भरने के लिए तैयार रखे गये हैं और आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान पहुंच गया है।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘आकस्मिक योजनाएं तैयार हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी, जो खार्तूम में विभिन्न स्थानों पर भीषण लड़ाई होने के कारण अस्थिर बनी हुई है।’’ सूडान में, वहां की थलसेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच पिछले 10 दिनों से घातक लड़ाई जारी है, जिसमें 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : Prakash Singh Badal Health Update : पूर्व मुख्यमंत्री की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती

यह भी पढ़ें : MP Karthik Sharma की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Manohar Lal Khattar : गुरूग्राम में विजयदशमी का जश्न, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया रावण दहन

संसार को दिशा देने में भारतीय समाज का योगदान सदैव अग्रणीय : मनोहर लाल गुरूग्राम…

44 mins ago

CM Nayab Saini : भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को धारण करके अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए

मुख्यमंत्री ने लाडवा में शोभायात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना India News Haryana (इंडिया न्यूज), …

54 mins ago

Jind News : एसपी आवास के बाहर शव को रख कर लगाया जाम, नारेबाजी की

युवक के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे परिजन एसपी के आश्वासन पर…

1 hour ago

Cold Drink समझ कर तेजाब पीने से छह वर्षीय बच्चे की मौत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cold Drink : सोनीपत में एक छह वर्षीय बच्चे ने गलती…

1 hour ago

Yamunanagar News : लोन मिला नहीं…क़िस्त कटनी शुरू..बैंक ने डिफाल्टर घोषित कर वारंट नोटिस किया जारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamunanagar News : यमुनानगर के बिलासपुर में एक रिटायर्ड मिलिट्री फौजी जसबीर…

2 hours ago

Cricket Team में चयन करवाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

चयन न होने पर पैसे वापिस मांगे तो दी जान से मारने की धमकी, मामला…

2 hours ago