Panipat Refinery : भारत में पहली बार ग्रीन एविएशन ईंधन का उत्पादन करेगी पानीपत रिफाइनरी

इंडिया न्यूज, Haryana (Panipat Refinery) : पानीपत रिफाइनरी एक और उपलब्धि अपने नाम करने जा रही है। जी हां, यहां भारत का पहला ऐसा फ्यूल बनेगा, जिसमें अल्कोहल टू जेट टेक का प्रयोग किया जाएगा। यह कम प्रदूषण वाला जेट ईंधन होता है। इसे तैयार करने में मक्का, खाने के तेल के बीज, लकड़ी के मिल के वेस्ट के साथ ही पेट्रोलियम प्रोडक्ट मिलाकर जाता है। देश में पहली बार एविएशन क्षेत्र की एक ऐसी कंपनी बनेगी जो ग्रीन एविएशन ईंधन का उत्पादन करेगी। इसके लिए इंडियन ऑयल, अमेरिकी कंपनी लांजा जेट मिलकर एक प्लांट लगाएगी।

प्लांट में रहेगी भारतीय एयरलाइंस कंपनियों की रहेगी हिस्सेदारी, 3000 करोड़ होंगे खर्च

प्लांट में भारतीय एयरलाइंस कंपनियों की भी हिस्सेदारी होगी। इसके लिए पानीपत में 3000 करोड़ रुपये का प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। नए प्लांट में अल्कोहल टू जेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एयरलाइंस के लिए ग्रीन ईंधन बनाया जाएगा। आपको बता दें कि अब यूरोपीय देशों में 2025 से सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) प्रयोग करने वाले जहाज लैंड हो सकेंगे। एसएएफ बनाने के लिए पानीपत रिफाइनरी आगे आई है। जल्द ही प्लांट का काम शुरू हो जाएगा। ज्ञात रहे कि पानीपत रिफाइनरी द्वारा पहले से ही एथेनॉल ऑयल बनाया जा रहा है। एथेनॉल में 5 प्रतिशत अलग से केमिकल मिलाया जाएगा जिससे कि एसएएफ यानि सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Haryana Hot Weather : प्रदेशभर में गर्मी का सितम शुरू, तापमान पहुंचा 41 डिग्री
यह भी पढ़ें : Coronavirus Live Updates : 24 घंटों में देश में कोरोना के 10,753 नए केस
यह भी पढ़ें : Haryana-Punjab Coronavirus Live Update : हरियाणा-पंजाब में फिर बढ़ने लगी रफ्तार, आज आए इतने केस

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

9 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

9 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

9 hours ago