Categories: देश

शादी ऐसी जिसमें दूल्हा नहीं, स्वयं से शादी करने जा रही क्षमा बिंदू

इंडिया न्यूज, Gujarat News : अक्सर आपने अंतर धार्मिक विवाह, तुलसी विवाह, समलैंगिक शादी के साथ ही अपने पालतू जानवरों के साथ शादी की खबरें तो सुनी होंगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां! अहमदाबाद में एक ऐसी लड़की शादी है जो खुद के साथ ही शादी करने जा रही है। गुजरात की 24 वर्षीय लड़की क्षमा बिंदू खुद से 11 जून को शादी करेगी। इस शादी में सब तरह की जरूरी रस्में होंगी।

निजी कंंपनी में जॉब करती हैं क्षमा बिंदू


क्षमा बिंदू एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और वह इस माह में शादी कर रही है। अपनी शादी की रस्मों को लेकर क्षमा उत्साह के साथ जुटी हुई है। इस बारे में क्षमा ने मीडिया जानकारी साझा की। इतना ही नहीं उसने बताया कि शादी के बाद हनीमून पर जाने की भी बात बताई। वह शादी के दौरान अग्नि देवता को साक्षी मानकर सात फेरे लेगी और अपनी मांग में स्वयं ही सिंदूर भरेगी।

शादी के लिए खरीदा महंगा लहंगा

भारत में एकल शादी का यह संभवत: यह पहला मामला है। क्षमा के माता-पिता खुले विचारों के हैं और उन्होंने शादी के लिए उसे आशीर्वाद दिया है। बता दें कि क्षमा बिंदू की शादी देश में मिसाल बनेगी। क्षमा ने बताया कि शादी के लिए उसने एक महंगा लहंगा खरीद लिया है और शादी के लिए अन्य जरूरी सामान को भी खरीद लिया गया है। स्वयं से स्वयं की शादी करना स्वयं से बिना शर्त प्यार होने का संदेश है। यह आत्म-स्वीकृति है। आमतौर पर लोग जिससे प्यार करते हैं, उससे ही शादी करते हैं, लेकिन वह खुद से प्यार करती है, इसलिए खुद से ही शादी करने जा रही है। इसे समाज के कुछ लोग अप्रासंगिक मान सकते हैं, लेकिन मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि महिला होना मायने रखता है।

इतना ही नहीं क्षमा ने शादी को लेकर कार्ड भी छपवाया 

इतना ही नहीं क्षमा ने शादी को लेकर कार्ड भी छपवाया है। क्षमा बिंदु ने कहा कि उसने स्वयं से शादी करने का फैसला खुद लिया है, उसने कहा कि वह कभी भी शादी नहीं करना चाहती थी, मगर दुल्हन बनने का सपना था, इसलिए खुद से शादी करने जा रही है। जब निर्णय किया तो सवाल आया कि क्या देश में ऐसी शादी पहले कभी हुई है? इस पर बिंदु ने आॅनलाइन सर्च किया। खूब तलाश करने पर भी बिंदु को ऐसा कोई केस नहीं मिला। क्षमा ने कहा कि वह सोलो या एकल विवाह करने वाली देश की संभवत: पहली लड़की होगी।

शादी में स्वयं से करेंगी ये वचन

क्षमा की शादी गोत्र के एक मंदिर से होगी। खुद के लिए क्षमा ने पांच कसमें भी लिखी हैं। क्षमा ने हनीमून के लिए गोवा जाने का फैसला किया है। बहुविवाह व समलैंगिक विवाह के समर्थक व विरोधियों की तरह ही सोलो विवाह या एकल विवाह के भी समर्थक व विरोधी हैं। स्व विवाह समर्थकों का कहना है कि यह खुद के महत्व की पुष्टि करेगी। यह भी खुशहाल जीवन जीने का एक तरीका है।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की सभी तैयारियां पूरी

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान

लाडवा हलके के गांव रामपुरा, सुनारियो, मंगोली रॉगडान, बीड़ मंगोली में भाजपा को मिला भारी…

3 mins ago

BJP Candidate Mahipal Dhanda : भाजपा की नीतियों ने देश की आर्थिक मजबूती को एक नई दिशा दी

भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने जनसंपर्क अभियान कर मांगे वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज),BJP…

33 mins ago

Oscars 2025 : किरण राव की लापता लेडीज Oscars 2025 की रेस में हुई शामिल

23 साल पहले एक्स पति आमिर खान की ये फिल्म पहुंची थी ऑस्कर India News…

43 mins ago