होम / India’s Richest Man Today अडाणी बने भारत के सबसे धनी व्यक्ति

India’s Richest Man Today अडाणी बने भारत के सबसे धनी व्यक्ति

BY: • LAST UPDATED : January 25, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
India’s Richest Man Today पिछले दो दिनों से भारतीय शेयर बाजार में मंदी साफ देखी जा रही है, जिस कारण रिलायंस के शेयरों में भारी गिरावट है। इसका असर मुकेश अंबानी (mukesh ambani) की कमाई में काफी पड़ा है और आज (25 जनवरी, 2022) गौतम अडाणी (gautam adani) कमाई के मामले में उनसे आगे निकल गए। अब अडाणी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स के रीयल-टाइम नेटवर्थ डेटा के अनुसार गौतम अडाणी की वेल्थ 90 अरब डॉलर यानि 6.72 लाख करोड़ रुपए है, जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 89.8 अरब डॉलर (6.71 लाख करोड़ रुपए) है। इस डेटा की बात की जाए तो अब कमाई के मामले में अडाणी का दुनिया में 11वां नंबर है।

जानेंदो दिनों में रिलायंस के शेयर कितने टूटे (India’s Richest Man Today)

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 155 रुपए की गिरावट आई है। रिलायंस के शेयर 2.29% गिरकर 2323.05 रुपए पर ट्रेंड हो रहे हैं। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में रिलायंस के शेयरों में 200 रुपए की गिरावट है। फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक दो दिनों में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 7 अरब डॉलर (52,000 करोड़ रुपए) की गिरावट आई है।

अडाणी के स्टोक्स में लगातार तेजी

अडाणी ग्रुप की 6 कंपनी भारतीय शेयर बाजार में हैं। इस साल जनवरी में ही इन सभी कंपनियों में 45 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला। इसके अतिरिक्त अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी पावर में भी निवेशकों को भी कम समय में ज्यादा रिटर्न मिला है।

Also Read: Haryana Government Big Decision 1 फरवरी से खुलेंगे 11वीं-12वीं के स्कूल

Also Read: Big Decision of Government हरियाणा में 278 में से 87 मामले वापस लिए

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
Krishna Lal Panwar ने मस्जिद के वार्षिक समारोह में की शिरकत, कहा -भाजपा सरकार हर बिरादरी व धर्म का समान भावना से कर रही विकास
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT