होम / Mrs World 2022 : सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, ताज पहनते ही झलके आंसू

Mrs World 2022 : सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, ताज पहनते ही झलके आंसू

• LAST UPDATED : December 19, 2022

इंडिया न्यूज New Delhi (Mrs World 2022) : जम्मू-कश्मीर निवासी सरगम कौशल (Sargam kaushal) ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत को यह ताज 21 वर्ष बाद मिला है। जानकारी दें कि दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने इस मुकाबले में प्रतिस्पार्धा की थी जिनमें से जीत का ताज जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल (32) के सिर पर सजा।

सरगम पेशे से एक टीचर हैं। वे नेवी आफिसर आदित्य मनोहर शर्मा की पत्नी है। सरगम की जीत की जैसे ही घोषणा की गई तो उसने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता-पति को दिया। इससे पहले सरगम ने 15 जून 2022 को मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का पुरस्कार भी जीता था। उन्हें नवदीप कौर ने यह खिताब दिया था।

Mrs World 2022

Mrs World 2022

21 वर्षों बाद क्राउन भारत वापस आया

मिसेज इंडिया ने क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा गया है, लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। 21 सालों बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आ चुका है। इससे पहले की बात करें तो 2001 में इस खिताब को जीतने वाली डॉ. अदिति गोवित्रीकर थी। पुरस्कार समारोह की जूरी पैनल में एक्ट्रेस सोहा अली खान, विवेक ओबरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल भी मौजूद थे।

मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट

बता दें कि यह मिसेज वर्ल्ड विश्व का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जिसमें विवाहित महिलाएं ही भाग ले सकती हैं। इस पेजेंट की शुरुआत 1984 में हुई थी। आपको यह भी बता दें कि इसका पहले नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में मिसेज वुमन आफ द वर्ल्ड कर दिया गया था। पहला मिसेज वर्ल्ड खिताब जीतने वालीं महिला श्रीलंका की रोजी सेनायायाके रही हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox