होम / इंडिगो की फ्लाइट लेट, अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा

इंडिगो की फ्लाइट लेट, अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा

• LAST UPDATED : March 31, 2023

इंडिया न्यूज, अमृतसर (Indigo Flight Late): शुक्रवार सुबह पुणे से अमृतसर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लेट होने से अमृतसर हवाई अड्डे पर यात्रियों ने खूब हंगामा किया। जानकारी के अनुसार फ्लाइट हर रोज सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर 4.35 पर लैंड होती है जबकि शुक्रवार सुबह यह 8.10 पर अमृतसर पहुंची। करीब चार घंटे फ्लाइट में देरी होने पर यात्रियों ने जमकर विरोध जताया और एयरपोर्ट पर हंगामा किया।

इसलिए देरी से पहुंची फ्लाइट

जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6698 रोजाना पुणे से मध्यरात्रि 2:15 बजे उड़ान भरती है, जो सुबह 4:35 बजे अमृतसर में लैंड हो जाती है। यही प्लेन 6ई 5182 बन कर दिल्ली के लिए अमृतसर से सुबह 5:45 बजे उड़ान भरता है। लेकिन शुक्रवार सुबह पुणे से आने वाली फ्लाइट रात 2:15 बजे की जगह सुबह 4:35 बजे उड़ी। जिसके चलते वे सही समय पर अमृतसर पहुंच नहीं पाई। अमृतसर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले पैसेंजर्स ने इंडिगो पर अपना गुस्सा निकाला और सही जानकारी सांझा न करने के आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें : एक बार फिर पंजाब पुलिस खाली हाथ, अमृतपाल के बाद परिवार के बाकी सदस्य भी गायब

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox