Categories: देश

भारत से International Flights पर जनवरी 2022 तक रोक

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :

International Flights : भारत में 31 जनवरी 2022 तक नियमित रूप से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू नहीं हो पाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से भारत 31 जनवरी 2022 तक निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं करेगा।

कोरोना के कहर के बीच मार्च 2021 से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद कर दी गई थीं। लाकडाउन संबंधी प्रतिबंध में धीरे-धीरे ढील देने के बाद जैसे-जैसे कोरोना के मामले कम होते गए और टीकाकरण में रफ्तार आई, अन्य देशों के साथ एयर बबल व्यवस्था के साथ भारत फ्लाइट का संचालन कर रहा था।

पहले से ही थी आशंका (International Flights)

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की बढ़ते टेंशन के बीच अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने वाले फैसले पर रोक लगने की आशंका थी।

गृह मंत्रालय ने स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन जैसे अन्य मंत्रालयों के साथ कोविड स्थिति की समीक्षा करने के बाद नवंबर के आखिरी हफ्ते में कहा था कि ताजा हालात को देखते हुए वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवा को फिर से शुरू करने की प्रभावी तिथि पर फिर से विचार किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने कहा था दोबारा विचार करने को (International Flights)

पीएम मोदी ने नवंबर में ही कोरोना के नए म्यूटेंट के मद्देनजर निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की समीक्षा का आदेश दिया था।

कई देशों ने दक्षिणी अफ्रीकी देशों के लिए अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित कर दी हैं। इजरायल सभी विदेशी यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर रहा है।

यूके ने 30 नवंबर से शुरू होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया है।

पूरी दुनिया में बढ़ी सतर्कता (International Flights)

साउथ अफ्रीका समेत कुछ देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मिलने के बाद पूरे विश्व में सतर्कता बरती जा रही है। कुछ देशों ने विदेश नागरिकों की एंट्री पूरी तरह से बैन कर दी है।

कई देशों में कोविड प्रोटोकाल फिर से शुरू हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे ओमीक्रोन को लेकर सख्ती से क्वारंटाइन और आइसोलेशन लागू करें।

15 दिसंबर से शुरू होनी थी फ्लाइट्स (International Flights)

भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कोविड-19 महामारी के कारण 23 मार्च, 2020 से बंद हैं। हालांकि, जुलाई 2021 से करीब 28 देशों के साथ हुए एयर बबल समझौते के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं।

नागर विमानन मंत्रालय ने एक आदेश में कहा था कि भारत आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री उड़ानों को फिर से शुरू करने के संबंध में फैसला गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सलाह से लिया गया था।

सभी ने मिलकर भारत आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को 15 दिसंबर से फिर से शुरू करने का निर्णय किया था जिसे अब जनवरी के आखिर तक टाल दिया गया है। International Flights

Read More : Ambulance Accident पार्थिव शरीर को ला रही एंबुलेंस पहाड़ी से टकराई

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

55 mins ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

1 hour ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

2 hours ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

2 hours ago