देश

International labor day : सरकार मजदूरों को सशक्त बना रही : शाह

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रमिकों के योगदान को नमन किया

India News (इंडिया न्यूज़) International labor day, नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिकों के योगदान को नमन किया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उनकी समृद्धि के साथ ही उनकी सामाजिक व स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बना रही है।

मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए दुनियाभर में हर साल एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत की प्रगति में अतुलनीय योगदान देने वाले देश के करोड़ों श्रमिकों के दृढ़ संकल्प व कड़ी मेहनत को नमन करता हूं। मोदी सरकार उनकी समृद्धि के साथ सामाजिक व स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बना रही है, जिससे देश की श्रमशक्ति और मजबूत हो रही है।’’

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि श्रमिकों के त्याग व श्रम ने भारत को प्रगति व उत्कर्ष का आधार प्रदान किया है और देश उनके समर्पण के प्रति नतमस्तक है। उन्होंने कहा, ‘‘श्रमेव जयते! अपने परिश्रम से देश के नवनिर्माण में जुटे समस्त श्रमिक भाई-बहनों को ‘श्रम दिवस’ के शुभ अवसर पर कोटिशः वंदन करता हूं। आपके त्याग व श्रम ने भारत को प्रगति व उत्कर्ष का आधार प्रदान किया है। राष्ट्र सदैव आपके समर्पण के प्रति नतमस्तक है। आप राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं।’’

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘देश के सभी श्रमजीवियों को मजदूर दिवस के अवसर पर बधाई। देश की प्रगति में हमारे करोड़ो श्रमजीवियों का योगदान अहम है। अपनी मेहनत और लगन से हमारे श्रमिकों ने भारत को नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें : PM Modi Mann ki Baat Live : मेरे लिए यह आस्था, एक व्रत : मोदी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

18 mins ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

32 mins ago

INLD के पास अब कहीं अपना अस्तित्व…, विधानसभा चुनाव में महज इतने मिले थे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…

48 mins ago

Pipli Parakeet Center : पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे पिपली और…, यहां की व्यवस्थाओं को लेकर ये बोले

बोले- एक समय था जब हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे…

2 hours ago

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

3 hours ago