देश

Ishita in Kaun Banega Crorepati : हरियाणा की महिला का केबीसी में चयन, आज देंगी अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब

India News (इंडिया न्यूज़), Ishita in Kaun Banega Crorepati, चंडीगढ़ : हरियाणा के लिए बड़ी बात है कि यहां की महिला का कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के लिए चयन हुआ है। जी हां, आज यानि 12 सितंबर की रात 9.30 बजे केबीसी में ऐलनाबाद के तहसीलदार रह चुके विवेक गोयल की पत्नी इशिता (28) हॉट सीट पर बैठेगी और वह अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगी।

जानकारी के अनुसार इशिता मूल रूप से डबवाली की रहने वाली है और इशिता के पिता सुशील मित्तल अधिवक्ता हैं, जबकि मां अराधना एक स्कूल में लेक्चरर हैं। इशिता की प्रारंभिक शिक्षा मंडी किलियांवाली के एक निजी स्कूल में हुई है। 12वीं के बाद उसने गुरु नानक कॉलेज में बीकॉम की थी। कंपनी सेक्टर (सीएस) की डिग्री नई दिल्ली से प्राप्त की है।

इशिता ने बताया कि अप्रैल-मई में उसने केबीसी के लिए आवेदन किया था। उसके बाद उसे कॉल आई। तीन सवाल पूछे गए, जवाब दिया तो कुछ दिनों बाद फिर काल आई। इस बार महज 30 सेकेंड में जवाब देने थे, जिसमें उसने स्वयं को साबित कर दिखाया।

इनसे पहले यहीं से इनका भी हो चुका चयन

वहीं इससे पूर्व वर्ष 1993 में ऐलनाबाद के कुलविंदर कथूरिया का चयन केबीसी में हुआ था। उस समय उन्होंने 25 लाख रुपए जीतकर इतिहास बनाया था। इस प्रकार कुलविंदर के बाद ऐलनाबाद की धरती से जुड़ी इशिता दूसरी शख्श हैं, जो केबीसी शो में भाग लेंगी।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago