होम / IT raid in Mysore : कांग्रेस नेता के भाई के घर आईटी की रेड, पेड़ पर रखे मिले एक करोड़

IT raid in Mysore : कांग्रेस नेता के भाई के घर आईटी की रेड, पेड़ पर रखे मिले एक करोड़

• LAST UPDATED : May 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज), IT raid in Mysore, मैसूर : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। यहां पर 10 मई को मतदान होगा। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपनी जीत पुख्ता करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। दूसरी तरफ इनकम टैक्स विभाग के साथ-साथ अन्य खूफिया एजेंसियां इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि इस चुनाव में कहीं धन बल अथवा अन्य गैर कानूनी साधनों का प्रयोग मतदाताओं को लुभाने के लिए न किया जाए।

इसके चलते ये सभी विभाग लगातार रेड कर रहे हैं। ऐसी ही एक रेड कर्नाटक के मैसूर में इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस कैंडिडेट अशोक कुमार राय के भाई के घर की। इस रेड में टीम ने घर में लगे एक वृक्ष की शाखाआें के बीच रखे एक बॉक्स में से एक करोड़ रुपए बरामद किए।

इस कैंडिडेट के भाई के घर पड़ा छापा

जानकारी के अनुसार आईटी विभाग की टीम ने अशोक कुमार जोकि पुट्टूर से कांग्रेस कैंडिडेट हैं। बुधवार को उनके भाई सुब्रमण्यम राय के घर पर रेड डाली। इसी रेड के दौरान पेड़ के ऊपर रखे एक करोड़ रुपए टीम द्वारा जब्त किए गए। इस पूरी कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में यह रिकॉर्ड हुआ

इस वीडियो में इनकम टैक्स अधिकारी सुब्रमण्यम राय के घर पहुंचकर उनके बगीचे में लगे पेड़ को देखते हैं। इसमें घनी डालियों के बीच एक डिब्बा रखा हुए नजर आता है। अधिकारी घर की महिलाओं से सवाल करते हैं कि ये क्या है? ये कैश है न? इसे यहां किसने रखा? अधिकारी कहते हैं कि मैडम हम सवाल कर रहे हैं, आप जवाब दीजिए। इस पर एक महिला जवाब देती है कि इसे मैंने रखा है। अधिकारी पूछते हैं कि इसे यहां रखने के लिए आपको किसने दिया था और आपको क्या इंस्ट्रक्शन दिए गए थे? इसके बाद वीडियो कट जाता है।

भाजपा और कांग्रेस कर रही जीत का दावा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी इन दोनों पार्टियों में जुबानी जंग लगातार जारी है। दोनों ही पार्टियों के राज्य स्तर से लेकर राष्टÑीय स्तर के नेता चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झौक चुके हैं।

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें :  Beant singh murder case Update : उच्चतम न्यायालय ने राजोआना की मौत की सजा को बदलने से किया इनकार

यह भी पढ़ें :  Same Sex Marriage : समलैंगिक विवाह मामले में केंद्र सरकार कमेटी बनाने को तैयार

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags: