Categories: देश

एलएसी पर गश्त के दौरान आईटीबीपी अधिकारी शहीद

इंडिया न्यूज, लद्दाख (ITBP officer martyred on LAC) : गत दो अप्रैल को भारत तिब्बत सीमा पुलिस के एक सहायक कमांडेंट लद्दाख में भारत-चीन सीमा (एलएसी) पर गश्त के दौरान शहीद हो गए। दरअसल वे अपनी टीम के दौरान गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनका पांव बर्फ से फिसल गया और वे गहरी खाई में गिर गए। आईटीबीपी द्वारा अपनी ट्वीटर हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार उनके सहायक कमांडेंट टीकम सिंह नेगी गत दो अप्रैल को उस समय शहीद हो गए जब वे ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे थे।

शहीद अधिकारी की आयु 33 साल थी। आईटीबीपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 24वीं बटालियन के बहादुर एसी/जीडी टीकम सिंह नेगी ने लद्दाख में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।’ रिपोर्ट्स के अनुसार, शहीद टीकम सिंह इस मोर्चे पर 2021 से तैनात थे।

सिक्कम में सेना ने दोबारा बचाव अभियान शुरू किया

सिक्किम के नाथुला में मंगलवार को हुए हिमस्खलन के बाद बुधवार सुबह फिर से सेना ने हिमस्खलन वाली जगह पर बचाव अभियान शुरू किया। ताकि अगर कोई पर्यटक फंसा है तो उसे निकाला जा सके। इस बीच, सात मृतकों की जानकारी मिली है, जिसमें छह वर्षीय बालक समेत सात लोगों की मंगलवार को हिमस्खलन में मौत हो गई थी, साथ ही तेरह अन्य घायल हैं। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एसटीएमएन अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

1 hour ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

1 hour ago