देश

Jalandhar Bypoll Result 2024 LIVE : आप के मोहिंदर भगत 37325 मतों से जीते

  • भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jalandhar Bypoll Result 2024 LIVE : एक बार फिर लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में हुए पहले विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के हाथ सफलता लगी है। जी हां, जालंधर वेस्ट उप चुनाव में आप के प्रत्याशी मोहिंदर भगत 37,325 मतों से विजयी हुए हैं। उनकी इस जीत पर आप कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

Jalandhar Bypoll Result 2024 LIVE : पूर्व विधायक शीतल अंगुराल को हराया

बता दें कि मोहिंदर ने अपने प्रत्याशी व इस सीट से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल को हराया है। ज्ञात रहे कि शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद स्पीकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

उपचुनाव में आप की जीत पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैं जालंधर पश्चिम के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे इस सीट को बड़े अंतर से बरकरार रखने का भरोसा है। लोग आप के साथ हैं। हम पंजाब के लोगों के लिए और उनके पक्ष में काम कर रहे हैं… कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर बहुत बड़ी गलती की थी। उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। अब भाजपा को संविधान बदलने के अपने प्रयासों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

इसलिए जरूरी थी जीत

आम आदमी पार्टी के लिए जालंधर उपचुनाव में जीत बहुत जरूरी थी। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव कुछ खास नहीं रहा था। पार्टी 13 में से मात्र तीन सीट पर ही विजय प्राप्त कर सकी थी। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना था कि यदि उपचुनाव में आप जीत हासिल न कर सकी तो प्रदेश की जनता में इसका संदेश आम आदमी पार्टी के खिलाफ जा सकता है। जो कि भविष्य में पार्टी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अब इस जीत के साथ ही आप व सीएम मान के हौसलें फिर से बुलंद हो गए हैं।

Tihar Jail Update : तिहाड़ के कैदियों की दूसरे राज्यों में पेशी के लिए विशेष अदालत से लेनी होगी अनुमति, सर्कुलर जारी

यह भी पढ़ें : Nepal Landslide : 2 बसें नदी में गिरीं, 60 यात्री लापता, ड्राइवर सहित 7 भारतीयों की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Accident : सफीदों कस्बे के जींद रोड़ पर गांव रत्ताखेड़ा…

9 hours ago

Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल

लोहारू की जनता का सदैव ऋणी रहेगा मेरा परिवार: जेपी दलाल दिनभर चर्चा का विषय…

10 hours ago

Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 

कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला, असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हथियाना India News Haryana…

10 hours ago

Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज India News…

10 hours ago

Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण

पेड न्यूज पर रखी जा रही है विशेष नजर, एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र के बाद…

11 hours ago