होम / कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए रिंकू जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी बने

कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए रिंकू जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी बने

• LAST UPDATED : April 6, 2023

इंडिया न्यूज, जालंधर (Jalandhar Lok Sabha by-election ): आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मौजूदगी में सीएम भगवंत मान ने जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी ने जालंधर लोकसभा उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया। ज्ञात रहे कि गत दिवस ही रिंकू कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने रिंकू को अपना उम्मीदवार घोषित किए जाने का पत्र भी जारी कर दिया है।

कल ही कांग्रेस ने रिंकू को कर दिया था निष्काशित

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी नैतिकता और नैतिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं करती है। पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है लेकिन पार्टी में धोखेबाजों के लिए कोई जगह नहीं है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT