देश

Jalandhar Lok Sabha ByElection Result 2023 Live Updates : AAP 12.30 बजे तक 52 हजार वोटों से आगे

  • दिल्ली पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान, केजरवाल से करेंगे मुलाकात
  • परिणीति व राघव चड्ढा की सगाई में शिरकत करेंगे दोनों मुख्यमंत्री

India News, (इंडिया न्यूज), Jalandhar Lok Sabha ByElection Result 2023 Live Updates, चंडीगढ़ : जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर आखिरकार आज परिणाम की घड़ी आ गई है। जालंधर का नया सांसद कौन होगा, जिसका फैसला आज दोपहर तक आएगा। वहीं बैलेट पेपर की गिनती सुबह 7.30 बजे से शुरू हो चुकी है जबकि EVM 8 बजे खुली। अभी तक AAP की जबरदस्त बढ़त देखी जा रही है। इस वक्त वह कांग्रेस से करीब 52 हजार वोटों से आगे हैं। इसे देखते हुए AAP वर्करों ने ढोल बजाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। आप उम्मीदवार रिंकू के घर पर भी वर्करों का भारी जमावड़ा शुरू हो गया है।

उपचुनाव में 19 उम्मीदवार मैदान में

इस उपचुनाव में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला होने जा रहा है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 12.30 बजे तक AAP के सुशील कुमार रिंकू को 275188 वोट हासिल हुए हैं, वहीं कांग्रेस को 223188, अकाली दल-बसपा- 138499 और भाजपा को 130239 वोट मिले हैं।

‘आप’ को वोट देने वालों का धन्यवाद : चीमा

आप के चुनाव प्रभारी वित्तमंत्री हरपाल चीमा चंडीगढ़ से जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह ट्रेंड है। आम आदमी पार्टी को वोट देने वालों का वह धन्यवाद करते हैं। बाकी बातें वह नतीजा घोषित होने के बाद करेंगे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली पहुंचे हैं और वह पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात करेंगे। शाम को केजरीवाल व मान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें : Karnataka Election Result Counting Updates : मतगणना जारी, कांग्रेस 115 सीटों से अभी आगे

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rape Convict Jailed : नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और रेप के दोषी को 20 साल की कैद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rape Convict Jailed  : पानीपत ए.एस.जे. सुखप्रीत सिंह की फास्ट…

2 hours ago

International Mental Health Day पर हिपा गुरुग्राम में हुआ राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

जीवन को जीने का होना चाहिए अलग अंदाज, नहीं करना चाहिए दिखावा "कार्यस्थल पर मानसिक…

3 hours ago

Congress Review Meeting में हरियाणा चुनाव हार के बाद मची हलचल

राहुल गांधी ने दिया फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन आदेश भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान की…

3 hours ago