होम / Jalandhar LS by-election Update: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने झौकी ताकत, ये 40 धुरंधर करेंगे प्रचार

Jalandhar LS by-election Update: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने झौकी ताकत, ये 40 धुरंधर करेंगे प्रचार

• LAST UPDATED : April 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज), चंडीगढ़, Jalandhar LS by-election Update: पंजाब में कांग्रेस एक बार फिर से अपनी खोई हुई जमीन हासिल करने की जुगत में है। मौका है जालंधर लोकसभा उपचुनाव। इस उपचुनाव को पार्टी दोबारा से सत्ता में आने का एक मौका मान रही है। पार्टी के सीनियर नेताओं का मानना है कि यदि कांग्रेस इस लोकसभा उपचुनाव को जीत जाती है तो आने वाले समय में संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

इसके साथ ही जनता में एक अच्छा संदेश भी जाएगा। इसी के चलते पार्टी ने इस उपचुनाव को लेकर प्रचारकों की पूरी फोज उतार दी है। पार्टी की तरफ से कुल 40 प्रचारक इस उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे। इन नेताओं में अंबिका सोनी से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू तक सभी प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल है।

पड़ौसी राज्यों के मुख्यमंत्री भी करेंगे प्रचार

कांग्रेस ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर कौर भट्ठल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रमुख रूप से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

नवजोत सिद्धू 22 से शुरू करेंगे जालंधर में प्रचार

Congress List

कांग्रेस के स्टार प्रचारक क्रिकेटर कम पॉलीटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू वैसे तो पहले से ही जालंधर में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं, लेकिन उन्होंने अब विधिवत रूप से प्रचार का अपना शेडयूल भी जारी कर दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू 22 अप्रैल से जालंधर में दस्तक देंगे और लगातार अलग-अलग जगहों पर प्रचार करेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

संगरूर लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली थी हार

ज्ञात रहे कि विधानसभा चुनाव के कुछ ही समय बाद संगरूर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर से हताशा हाथ लगी थी। उस चुनाव में शिअद (अमृतसर) से प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान चुनाव में विजयी रहे थे जबकि आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा था।

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox