देश

Jalandhar LS by-election Update: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने झौकी ताकत, ये 40 धुरंधर करेंगे प्रचार

India News (इंडिया न्यूज), चंडीगढ़, Jalandhar LS by-election Update: पंजाब में कांग्रेस एक बार फिर से अपनी खोई हुई जमीन हासिल करने की जुगत में है। मौका है जालंधर लोकसभा उपचुनाव। इस उपचुनाव को पार्टी दोबारा से सत्ता में आने का एक मौका मान रही है। पार्टी के सीनियर नेताओं का मानना है कि यदि कांग्रेस इस लोकसभा उपचुनाव को जीत जाती है तो आने वाले समय में संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

इसके साथ ही जनता में एक अच्छा संदेश भी जाएगा। इसी के चलते पार्टी ने इस उपचुनाव को लेकर प्रचारकों की पूरी फोज उतार दी है। पार्टी की तरफ से कुल 40 प्रचारक इस उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे। इन नेताओं में अंबिका सोनी से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू तक सभी प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल है।

पड़ौसी राज्यों के मुख्यमंत्री भी करेंगे प्रचार

कांग्रेस ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर कौर भट्ठल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रमुख रूप से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

नवजोत सिद्धू 22 से शुरू करेंगे जालंधर में प्रचार

Congress List

कांग्रेस के स्टार प्रचारक क्रिकेटर कम पॉलीटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू वैसे तो पहले से ही जालंधर में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं, लेकिन उन्होंने अब विधिवत रूप से प्रचार का अपना शेडयूल भी जारी कर दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू 22 अप्रैल से जालंधर में दस्तक देंगे और लगातार अलग-अलग जगहों पर प्रचार करेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

संगरूर लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली थी हार

ज्ञात रहे कि विधानसभा चुनाव के कुछ ही समय बाद संगरूर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर से हताशा हाथ लगी थी। उस चुनाव में शिअद (अमृतसर) से प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान चुनाव में विजयी रहे थे जबकि आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा था।

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Sirsa Crime News : कोई और नहीं…, बेटा ही निकला मां-बाप का हत्यारा, ऐसे हुआ खुलासा

आरोपी ने हत्या के बाद कहा- उसे कोई पछतावा नहीं India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

25 mins ago

Haryana Polls 2024 Amit Shah Rally Live Update : सेना में भर्ती होने वाले हर अग्निवीर को…, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

रेवाड़ी के सेक्टर 3 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को किया संबोधित बोले-…

50 mins ago

Cow Protection: गौरक्षा के नाम पर अब नहीं होगा लिंचिंग का अपराध, MLA आफताब अहमद का बड़ा ऐलान

Cow Protection: गौरक्षा के नाम पर अब नहीं होगा लिंचिंग का अपराध, MLA आफताब अहमद…

1 hour ago

Vinod Sharma Raipur Rani Election Campaign : शक्ति रानी शर्मा को एक बार मौक़ा दीजिए, रोजगार में नहीं रहने देंगे कोई कमी : विनोद शर्मा

गांव कडाईवाला में ग्रामीणों ने किया पंडित विनोद शर्मा का भव्य स्वागत कालका भाजपा प्रत्याशी…

2 hours ago

Bhajan Lal Sharma: ‘हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस’, प्रचार के दौरान भजनलाल शर्मा ने कह डाली बड़ी बात

Bhajan Lal Sharma: 'हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस', प्रचार के दौरान भजनलाल शर्मा ने…

2 hours ago