देश

Jammu Kashmir Weather : कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, बर्फबारी का इंतजार

India News (इंडिया न्यूज), Jammu Kashmir Weather, श्रीनगर : कश्मीर में न्यूनतम तापमान के कई डिग्री नीचे गिर जाने के बाद भी मौसम शुष्क बना हुआ है और बर्फबारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम शुष्क रहने के कारण रात में ठंड बढ़ गई है जबकि दिन औसतन तापमान की तुलना में गर्म हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसतन तापमान से 8.1 डिग्री अधिक है।वहीं श्रीनगर की तुलना में जम्मू अधिक ठंडा रहा जहां अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम था।

जम्मू में घना कोहरा

जम्मू घने कोहरे की गिरफ्त में है जिससे दिन में अधिक ठंड महसूस की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
काजीगुंड में गिरा पारा : काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया वहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में इस दौरान न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात के तापमान से कुछ कम है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोकेरनाग में शून्य से नीचे पारा : कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर वर्तमान में ‘चिल्लई-कलां’ की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है। इस दौरान प्रख्यात डल झील सहित सभी जल स्रोत जम जाते हैं।इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है।

यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन इन चीजों पर बैन

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के आकलन के लिए गोवा जाएंगे

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

3 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

3 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

4 hours ago