Categories: देश

Jammu Srinagar Highway Blocked : जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद, वाहन चालक परेशान

इंडिया न्यूज, Jammu Kashmir News (Jammu Srinagar Highway Blocked): जम्मू कश्मीर के रामबन के बनिहाल में भुस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया है, जिस कारण यहां वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यहां पत्थर गिरने से रास्ता बाधित हो गया हौ। वहीं यह भी बता दें कि अब जम्मू शहर में मौसम साफ है। मौसम में सुधार होने से तपिश से कुछ राहत मिली है, लेकिन उमस अभी भी जारी है।

10 सितंबर को बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू कश्मीर में 10 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश की संभावना है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। जानकारी यह भी दे दें कि जम्मू में दिन का तापमान 33.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टड़ा में 30.6 और भद्रवाह में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 28.4, बटोत में 25.8, श्रीनगर में दिन का तापमान 30.0, पहलगाम में 25.4 और गुलमर्ग में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : Rear Seat Belt : अब कार में सभी के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य : गडकरी

यह भी पढ़ें : India Corona Today Update : देश में आए 5379 नए केस

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Update: हरियाणा में 9 से 20 सितंबर के बीच बारिश की संभावना

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

5 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

6 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

6 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

7 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

9 hours ago