होम / Japan Airlines Plane : तोक्यो जा रहा जापान एयरलाइंस का विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा

Japan Airlines Plane : तोक्यो जा रहा जापान एयरलाइंस का विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा

• LAST UPDATED : April 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Japan Airlines Plane, नई दिल्ली : तोक्यो जा रहा जापान एयरलाइंस का एक विमान करीब पांच घंटे की उड़ान के बाद तकनीकी खराबी के चलते बराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात 7.20 मिनट पर तोक्यो के हानेदा हवाई अड्डे के लिए यह उड़ान रवाना हुई थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण वह आधी रात को 12 बज कर करीब 45 मिनट पर दिल्ली लौट आयी।

अगले दिन की गई उड़ान की व्यवस्था

इस उड़ान के एक यात्री ने बताया कि रवाना होने के करीब पांच घंटे बाद यह उड़ान दिल्ली लौट आई। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को यहां एक होटल में ठहराया गया और फिर उनके लिए अगले दिन शाम को दिल्ली से तोक्यो के लिए उड़ान की व्यवस्था की गयी है। जापान एयरलाइंस से इस घटना पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें : Prakash Singh Badal Death : अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox