देश

Jayram Ramesh on Karnataka Assembly Elections : कर्नाटक में हमारी जीत और प्रधानमंत्री की हार हुई है: कांग्रेस

India News, (इंडिया न्यूज), Jayram Ramesh on Karnataka Assembly Elections, नई दिल्ली : कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि राज्य में उसकी जीत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनाव अभियान को प्रधानमंत्री मोदी पर जनमत संग्रह के रूप में तब्दील कर दिया था, लेकिन उसके इस प्रयास को जनता ने ठुकरा दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में यह तय हो गया है कि कांग्रेस की जीत और प्रधानमंत्री की हार हुई है। भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार को प्रधानमंत्री पर जनमत संग्रह का रूप दे दिया था और राज्य को उनका ‘आशीर्वाद’ मिलने पर केंद्रित कर दिया था। इसे जनता ने खारिज कर दिया है।

इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा

उनका कहना था, ‘‘कांग्रेस पार्टी यह चुनाव लोगों की जीविका, खाद्य सुरक्षा, महंगाई, किसानों की समस्या, बिजली आपूर्ति, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लड़ी थी। रमेश ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने विभाजन पैदा करने और ध्रुवीकरण का प्रयास किया। कर्नाटक में वोट बेंगलुरु में एक ऐसे ‘इंजन’ के लिए दिया गया है, जो सामाजिक सद्भाव के साथ आर्थिक विकास कर सके।’’.

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े को पार करते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती और दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगाने की राह पर दिख रही है।

यह भी पढ़ें : Jalandhar Lok Sabha ByElection Result 2023 Live Updates : AAP 12.30 बजे तक 52 हजार वोटों से आगे

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rape Convict Jailed : नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और रेप के दोषी को 20 साल की कैद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rape Convict Jailed  : पानीपत ए.एस.जे. सुखप्रीत सिंह की फास्ट…

5 mins ago

International Mental Health Day पर हिपा गुरुग्राम में हुआ राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

जीवन को जीने का होना चाहिए अलग अंदाज, नहीं करना चाहिए दिखावा "कार्यस्थल पर मानसिक…

43 mins ago

Congress Review Meeting में हरियाणा चुनाव हार के बाद मची हलचल

राहुल गांधी ने दिया फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन आदेश भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान की…

1 hour ago

Israna Assembly में चुनाव के दिन बूथ पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Israna Assembly : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र…

3 hours ago