होम / अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति के लिए ट्रंप जिम्मेदार : बाइडेन

अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति के लिए ट्रंप जिम्मेदार : बाइडेन

• LAST UPDATED : April 7, 2023

इंडिया न्यूज, वाशिंगटन (Joe Biden Statement on Taliban): अफगानिस्तान पर दोबारा से तालिबान का राज स्थापित होने और अफगानिस्तान की मौजूदा समय में बुरी स्थिति के लिए अमेरिकी राष्टÑपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप और उनकी विदेश नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस बारे में जारी की गई एक 12 पेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाइडेन ने तालिबान और अमेरिका की वापसी को लेकर जो फैसले लिए उसके लिए वो मजबूर थे। 2020 में ट्रंप सरकार और तालिबान में हुए समझौते के चलते उनके हाथ बंधे हुए थे।

ट्रंप ने भी बाइडेन पर साधा निशाना

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अमेरिकी सरकार को नागरिकों को निकालने का काम पहले ही शुरू कर देना चाहिए था। रिपोर्ट सामने आने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में बैठे बेवकूफों ने गलत जानकारी फैलाने का नया खेल शुरू किया है, जिसका नाम है ब्लेम ट्रम्प। अफगानिस्तान में अमेरिका के फेल्योर और सरेंडर के लिए सिर्फ बाइडेन जिम्मेदार हैं और कोई नहीं।

अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन होने के बाद बुरे हुए हालात

ज्ञात रहे कि अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से वापस लौटी। इसके तुरंत बाद ही तालिबानी लड़ाकों ने एक बार फिर से अफगानिस्तान पर अपना शासन स्थापित कर लिया। इसके बाद अफगानिस्तान में हालात तेजी से बदले और वहां पर आम नागरिकों पर जुल्म होने लगे। वर्तमान समय में वहां पर नागरिकों के अधिकारों का बड़े स्तर पर हनन हो रहा है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT