होम / Priyanka Gandhi In Panipat Rally : महाभारत की धरती हरियाणा में होगी बीजेपी के अन्याय पर न्याय की जीत : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi In Panipat Rally : महाभारत की धरती हरियाणा में होगी बीजेपी के अन्याय पर न्याय की जीत : प्रियंका गांधी

• LAST UPDATED : May 23, 2024
  • देश का पेट पालने वाले किसानों को बीजेपी ने देशद्रोही बोलकर किया अपमानित : प्रियंका गांधी
  • बीजेपी ने किसानों की बजाए 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपया किया माफ : प्रियंका गांधी
  • करनाल लोकसभा और विधानसभा दोनों सीटें जीतेगी कांग्रेस : हुड्डा

India News (इंडिया न्यूज), Priyanka Gandhi In Panipat Rally : हरियाणा की जिस धरती ने महाभारत काल में अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया था, वहीं धरती इस बार बीजेपी के अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश देगी। यह कहना है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का। प्रियंका गांधी आज पानीपत में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने करनाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए लोगों से वोट की अपील की। उनके साथ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

हमदर्दी दिखाने की बजाय उन्हें देशद्रोही बोलकर अपमानित किया
अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा के किसान और मजदूर खेत में पसीना बहाकर देश का पेट पालते हैं। लेकिन बीजेपी ने बार-बार इन किसानों पर लाठी, आंसू गैस और गोलियां बसाई। किसानों को अपने देश की राजधानी दिल्ली जाने से रोका गया। एक साल से ज्यादा किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे। देश के सभी वर्ग किसानों के साथ थे। कांग्रेस और हरियाणा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा आंदोलन में किसानों के साथ बैठे।

 

Priyanka Gandhi In Panipat Rally

Priyanka Gandhi In Panipat Rally

लेकिन बीजेपी ने अन्नदाता के प्रति हमदर्दी दिखाने की बजाय उन्हें देशद्रोही बोलकर अपमानित किया। आंदोलन में 750 किसान शहीद हो गए। यूपी के मंत्री के बेटे ने 4 किसानों को कुचल डाला। लेकिन आज तक सरकार ने उस मामले में पीड़ितों को न्याय नहीं दिया। जब हम पीड़ित परिवारों से मिलने लखीमपुर खीरी गए तो हमें रास्ते में रोका गया और गिरफ्तार कर लिया गया। इससे बीजेपी की किसान, मजदूर और गरीब विरोधी मानसिकता का पता चलता है।

  • संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट करेगी जनता- चौ. उदयभान
  • जो सरकार संविधान को बदलने की बात करेगी, जनता उस सरकार को ही बदल डालेगी : दीपेंद्र हुड्डा

Priyanka Gandhi In Panipat Rally : देश में बेरोजगारी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने कभी कर्ज के तले डूबकर आत्महत्या करने को मजबूर किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जबकि 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ कर दिया। मोदी सरकार ने किसानों पर जीएसटी थोप दी और एमएसपी देने से इंकार कर दिया। सरकार खेत और मंडी में किसानों का शोषण कर रही है। आज देश में बेरोजगारी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कांग्रेस इसपर नकल करने के लिए केंद्र में 30 लाख पदों पर पक्की नौकरियां देगी। अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा। किसानों को एमएसपी की गारंटी और कर्जमाफी का लाभ दिया जाएगा। महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने, खेल और खिलाड़ियों में नंबर वन था हरियाणा

रैली को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस करनाल लोकसभा और विधानसभा दोनों सीटों को जीतने जा रही है। लोगों का उत्साह बताता है कि पूरे हरियाणा से बीजेपी का सुपड़ा साफ होना और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। जनता के बीच इस बात का भारी रोष है कि जो हरियाणा 2014 से पहले प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने, खेल और खिलाड़ियों में नंबर वन था। इस हरियाणा को बीजेपी ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध और अत्याचार में नंबर वन बना दिया है। पानीपत में उमड़ी हजारों की भीड़ का उत्साह बता रहा है कि वह बीजेपी को जरूर सबक सिखाएगी। देश का इतिहास बताता है कि जो पानीपत में जीतता है, वह दिल्ली पर राज करता है।

 

Priyanka Gandhi In Panipat Rally

लोगों ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया

चौधरी उदयभान ने कहा कि 25 मई को होने वाली वोटिंग देश की दशा और दिशा को बदलने वाली साबित होगी। क्योंकि भाजपा देश को तानाशाही के रास्ते पर ले जा रही है और जनता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान व लोकतंत्र को बचाए रखना चाहती है। बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं, चुनाव आयोग, न्यायपालिका, ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं को कमजोर कर रही है। लेकिन जनता इन्हें स्वतंत्र और मजबूत देखना चाहती है। इसलिए लोगों ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

अब तक किसान आंदोलन का दर्द नहीं भूले

रैली को संबोधित करने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने करनाल से दिव्यांशु बुद्धिराजा की एकतरफा जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, मंहगाई, नशा, अपराध, किसान, जवान, पहलवान और संविधान पर चोट चोट का बदला जनता वोट की चोट से लेगी। अब तक किसान आंदोलन का दर्द नहीं भूले हैं। उन्हें याद है कि उन्हें लखीमपुर खिरी में किसानों का साथ देने के चलते प्रियंका गांधी के साथ 3 दिन पुलिस हिरासत में रखा गया। दिल्ली में जिस तरह पहलवान बेटियों को सड़कों पर घसीटा गया और हर वर्ग पर लाठियां बरसाई गईं, अब उन सबका लोकतांत्रिक तरीके से हिसाब चुकता करने का मौका है। इस बार करनाल की बीजेपी को बताएगा कि जो सरकार संविधान को बदलने की बात करेगी, जनता उस सरकार को बदल डालेगी।

यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi Sirsa Road Show : कुमारी सैलजा को ताकत देने पहुंची प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi’s Sonipat Rally : कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा ने देश को दिखाया था विकास का रास्ता, फिर बनेगी कांग्रेस सरकार : राहुल गांधी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox