देश

kapil Sibal statement on Congress victory : कांग्रेस इसी तरह लोगों के दिल जीते

  • कहा, कर्नाटक चुनाव जीतना मुश्किल है, लोगों के दिल जीतना और भी ज्यादा मुश्किल 

India News (इंडिया न्यूज़) kapil Sibal statement on Congress victory, नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को अपनी पूर्व पार्टी से राज्य में अगले पांच साल तक सच्चा एवं ईमानदारी के साथ तथा भेदभाव न करते हुए ‘‘लोगों के दिल जीतने’’ का आग्रह किया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के साथ वापसी करते हुए कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दक्षिण भारत में उसके एकमात्र गढ़ से सत्ता से बाहर कर दिया है। कांग्रेस ने शनिवार को स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक चुनाव जीतना मुश्किल है। लोगों के दिल जीतना और भी ज्यादा मुश्किल है। अगले पांच साल तक सच्चाई, ईमानदारी के साथ और गैर-भेदभावपूर्ण होकर लोगों के दिल जीतें।’’ उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ भी न होने के कारण भाजपा चुनाव हारी। इससे पहले चुनावी परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री हारे। कर्नाटक के लोग जीते। 40 प्रतिशत, केरल स्टोरी, विभाजनकारी राजनीति, अहंकार, झूठ को ना। कांग्रेस जीत की हकदार है।’’

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

1 hour ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

3 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

4 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

5 hours ago