देश

karnataka Assembly Election : प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की

India News (इंडिया न्यूज), karnataka Assembly Election, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से राज्य विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्नाटक के लोगों विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वालों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को समृद्ध करने का आग्रह करता हूं।’’

लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने की अपील

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक की जनता से सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘मतदान के दिन, मैं कर्नाटक के हमारे बहनों और भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे राज्य में सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए बड़ी संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट एक जन-समर्थक और प्रगति समर्थक सरकार सुनिश्चित कर सकता है जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेगी।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी कर्नाटक की जनता से अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने की अपील की। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कर्नाटक के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव कर्नाटक का भविष्य तय करने के लिए महत्वपूर्ण है और मैं आप सभी से एक ऐसी सरकार बनाने की अपील करता हूं जो राज्य की प्रगति को जारी रखे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हो।’’ कर्नाटक में 224 विधानसभा सीट हैं जहां 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें से 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं। मतगणना 13 मई को होगी।

यह भी पढ़ें : New Excise Policy 2023-2024 : हरियाणा में शराब 5% महंगी तो बीयर 10% सस्ती, व्यापारियों के लिए घटेगा लाइसेंस शुल्क

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

44 mins ago

Online Fraud : गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे निकाल ली थी राशि, अब आया शिकंजे में

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Online Fraud : हरियाणा में ठगों द्वारा ठगी करने के नए नए…

1 hour ago

Big Scam in Haryana: कार खरीदने का लालच देकर ठगी लाखों की रकम, Whaatsapp पर किया था संपर्क

हरियाणा में लगातार स्कैम के कई मामले सामने आ रहे हैं। घर बैठे लोगों की…

1 hour ago

Congress MLA: ’90 विधायक हैं, कितनों के…’, SDO ने कही ऐसी बात गुस्से से बौखलाए कांग्रेस MLA और उठाया बड़ा कदम

हरियाणा में कांग्रेस के कुछ ही विधायक हैं लेकिन अभी से ही इन विधायकों ने…

2 hours ago