Categories: देश

Karnataka Chunav Date : कर्नाटक में 10 मई को होगा चुनाव, रिजल्ट 13 को

इंडिया न्यूज, New Delhi (Karnataka Chunav Date) : त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और अब भारतीय चुनाव आयोग ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों की भी घोषण कर दी है। जी हां, अब कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने जा रहे हैं और 13 मई को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

5.21 करोड़ मतदाता कर सकेंगे अपने मत का प्रयोग

जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश में मतदान एक ही चरण में होगा। इस चुनाव में  कर्नाटक के 5.21 करोड़ मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में भाग ले सकेंगे। यह चुनाव 224 विधानसभा सीटों पर होने जा रहा है। 9.17 लाख वोटर्स ऐसे होंंगे जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।

24 मई को खत्म होने जा रहा सरकार का कार्यकाल

राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल 24 मई को खत्म होने जा रहा है और इस बार फिर मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच ही होगा। मालूम रहे कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उस वर्ष किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था।

14 माह बाद कर्नाटक की सियासत ने फिर करवट ली

वहीं 14 महीने बाद कर्नाटक की सियासत ने फिर करवट ली। कांग्रेस और जीडीएस के कुछ विधायकों की बगावत के बाद कुमारस्वामी को कुर्सी छोड़नी पड़ी। इन बागियों को येदियुरप्पा ने भाजपा में मिलाया और 26 जुलाई-2019 को 219 विधायकों के समर्थन के साथ बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन 2 साल बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बसवराज बोम्मई को यहां का मुख्यमंत्री बना दिया गया।

यह भी पढ़ें : UPI Transaction : 1 अप्रैल से UPI ट्रांजैक्शन महंगा, ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज!

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rape Convict Jailed : नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और रेप के दोषी को 20 साल की कैद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rape Convict Jailed  : पानीपत ए.एस.जे. सुखप्रीत सिंह की फास्ट…

6 hours ago

International Mental Health Day पर हिपा गुरुग्राम में हुआ राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

जीवन को जीने का होना चाहिए अलग अंदाज, नहीं करना चाहिए दिखावा "कार्यस्थल पर मानसिक…

7 hours ago

Congress Review Meeting में हरियाणा चुनाव हार के बाद मची हलचल

राहुल गांधी ने दिया फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन आदेश भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान की…

8 hours ago