Categories: देश

kartik Purnima Ganga Snan 2022 : गंगा स्नान के लिए हरिद्वार हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालु उमड़े

इंडिया न्यूज, Uttarakhand (kartik Purnima Ganga Snan 2022) : आज कार्तिक पूर्णिमा (kartik Purnima) का स्नान पर्व है, जिसको लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है, जिसका एक रूप हरिद्वार में देखा जा सकता है। यहां हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ हुआ है। शास्त्रों में कार्तिक स्नान पर्व पर गंगा में स्नान करने का बड़ा महत्व बताया गया है। कार्तिक मास में पड़ने वाले इस स्नान पर्व को देव दीपावली भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन देवता धरती पर स्नान के लिए आते हैं।

kartik Purnima Ganga Snan 2022

देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी हो गई थी शुरू

बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के स्रान को लेकर हरिद्वार में आधी रात से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गइ थे। अलसुबह ही हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलबा उमड़ता नजर आया। यहां श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान करना शुरू किया।

kartik Purnima Ganga Snan 2022

पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति…

ऐसा माना जाता है कि जो भी श्रद्धालु इस दिन गंगा में स्रान करता है, उसे पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मेला क्षेत्र को 9 जोन और 33 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। आखिरी पर्व स्नान कार्तिक पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ पड़ रहा है। अब इसके बाद अगले वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सबसे बड़ा स्नान होगा।

kartik Purnima Ganga Snan 2022

स्नान का समय

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सुबह 6:30 बजे से 7बजे तक स्नान का पहला शुभ मुहूर्त था। दूसरा मुहूर्त दोपहर में 12 से 1 बजे है। वहीं चंद्र ग्रहण शाम 5.22 बजे से 6.19 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 Sutak Timings : चंद्रग्रहण से पहले सूतक शुरू, न करें कोई मांगलिक कार्य

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

35 mins ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

1 hour ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

2 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कालका की जनता ने शक्ति रानी शर्मा में विश्वास जताया : कार्तिकेय शर्मा

कार्तिकेय शर्मा ने जनता का जतायाा आभार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election…

3 hours ago

Haryana Election Result: ढोल नगाड़े वालों की बल्ले-बल्ले, सुबह पहले Congress ने भरी झोली बाद में BJP से की भरपूर कमाई

Haryana Election Result: ढोल नगाड़े वालों की बल्ले-बल्ले, सुबह पहले Congress ने भरी झोली बाद…

3 hours ago