इंडिया न्यूज, Jammu Kashmir News (Kashmiri Pandit Shot Dead in kashmir): शोपियां के छोटेपोरा इलाके में मंगलवार को सेब के बाग में आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस वारदात में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। एक हफ्ते से भी कम समय हुआ है कि हत्या का दूसरा मामला सामने आ गया है। इस बार कश्मीरी पंडित की हत्या की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया दोनों अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। शोक व्यक्त करते हुए राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, “शोपियां में नागरिकों पर हुए घृणित आतंकी हमले पर शब्दों से निंदा करता हूं। मेरी संवेदनाएं सुनील कुमार के परिवार के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बर्बरता के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी घटना पर दुख जताया है। “शोपियां में लक्षित हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।
3 दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के जिला बांदीपोरा में आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी श्रमिक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। हमला गुरुवार देर रात बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में हुआ। मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा के मोहम्मद अमरेज के रूप में हुई जो एक बुनकर था। अमरेज की उम्र करीब 20 साल थी।
यह भी पढ़ें : Jammu ITB Bus Accident Today : चंदनवाड़ी में जवानों से भरी बस खाई में गिरी, कई जवान लापता
Connect With Us: Twitter Facebook
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…