देश

kenyan Woman Arrest : दिल्ली हवाईअड्डे पर 38 करोड़ की कोकीन की तस्करी के आरोप में केन्याई महिला गिरफ्तार

India News (इंडिया न्यूज़), kenyan Woman Arrest, नई दिल्ली : दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 38 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन की तस्करी कर रही एक केन्याई महिला को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कोकीन शराब की बोतलों में छिपाकर रखी गई थी। आरोपी, अदीस अबाबा होते हुए केन्या से आई थी। हवाईअड्डे पर उतरने के बाद उसे रोका गया और जांच की गई।

आरोपी महिला के बैग से मिली 2.5 किलोग्राम कोकीन

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बैग से मिली 3 शराब की बोतलों में 2.5 किलोग्राम कोकीन छिपाकर रखी गई थी। उन्होंने कहा कि यात्री को यह बैग नैरोबी में दिया गया था जिसे दिल्ली पहुंचकर एक व्यक्ति के हवाले करना था। अधिकारी ने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर 38.05 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन जब्त कर ली गई। उन्होंने कहा कि आरोपी को मंगलवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

15 जून को भी एक केन्याई महिला को पकड़ा था

उल्लेखनीय है कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर 15 जून को एक अन्य केन्याई महिला को 13 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन की तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार किया था। यह कोकीन शराब की दो बोतलों में घोली गई थी। इस बीच अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर काम कर रही निजी एजेंसियों के दो कर्मचारियों के खिलाफ 2.42 करोड़ रुपए के सोने की तस्करी करने को लेकर दो अलग मामले दर्ज किए।

सीमा शुल्क ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ”दो लोगों की तलाशी के दौरान उनके पास से 4.63 किलोग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत तकरीबन 2.42 करोड़ रुपये है।” तलाशी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : Narendra Modi US Visit LIVE Update : जो बाइडन, प्रथम महिला ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए व्हाइट हाउस में निजी रात्रिभोज की मेजबानी की

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result: कहां गई कांग्रेस की जीत की आंधी? हरियाणा में हार पाने पर क्या बोले योगेंद्र यादव

Haryana Election Result: कहां गई कांग्रेस की जीत की आंधी? हरियाणा में हार पाने पर…

5 mins ago

Haryana Election Result: राहुल के बंगले पर भिजवाई गई एक किलो जलेबी, इस तरह मनाया BJP ने अपनी जीत का जश्न

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जलेबी की राहुल के साथ खूब चर्चा हुई। राहुल गाँधी…

42 mins ago

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

10 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

11 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

11 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

12 hours ago