Categories: देश

Kept Every Promise विवाह पर बंधा कैप्टन रावत और मधुलिका का पल्लू अंत तक नहीं खुला

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Kept Every Promise : कैप्टन रावत का मधुलिका से विवाह 14 अप्रैल 1986 को उसके दिल्ली के अशोका रोड पर स्थित घर पर हुआ था।

तब के माहौल के अनुसार कैप्टन बिपिन रावत बारात लेकर मधुलिका के दिल्ली में अशोका रोड वाले घर पर गए। बिपिन की बारात बैंड-बाजे के साथ मधुलिका के घर पर पहुंची।

बिपिन के दोस्त और परिवार के लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। खूब आतिशबाजी छोड़ी गई। रात करीब 12 बजे फेरों के दौरान पंडित जी ने वर-वधु की गांठ बांधने को कहा।

दुल्हन बनी मधुलिका की बहनों ने उसकी लाल चुनरी का पल्लू बिपिन द्वारा पहनी गई सुनहरे रंग की शेरवानी के कोने से बांध दिया गया। अग्नि के 7 फेरे करवाने के बाद पंडितजी बोले कि अब आप दोनों 7 जन्मों के साथी हो गए हैं।

इसी प्रकार का माहौल दिल्ली में ही 36 साल बाद 10 दिसंबर 2021 को फिर से देखने को मिला। उसी तरह से बारात और बैंड-बाजा भी। बिपिन और मधुलिका को फिर से सजाया गया।

आतिशबाजी की जगह इस बार तोपों ने 17 बार गोले दागकर सलामी दी। इस बार का पता ऊपर से अलग दिल्ली का आर्मी कैंट एरिया था। फिर से मंडप सजा।

अग्नि भी जली लेकिन इस बार पंडित जी ने बिपिन और मधुलिका की पुत्रियों तारिणी और कृतिका को अपने माता-पिता को मुखाग्नि देने को कहा।

बिपिन और मधुलिका ने जो हमेशा एक-दूजे का साथ निभाने का वायदा किया था, वह उनके दुनिया को अलविदा कहने तक दिखा। दोनों यहां भी साथ रहे। इस दौरान 2 चिताएं नहीं सजाई गईं।

दोनों एक ही चिता पर लेटे थे। दोनों ने साथ निभाने का हर वादा निभाया। जीते जी भी और मर कर भी। जनरल रावत ने अपना किया कोई वादा कभी नहीं तोड़ा चाहे वो देश से किया हो, फौज से किया हो या फिर पत्नी से किया गया हो। Kept Every Promise

Read More : Delhi Accident कार पर पलटा डंपर, दंपति की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago