Categories: देश

लंदन में खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन

इंडिया न्यूज, लंदन (Khalistan supporters protest in London) : पंजाब में खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ लंदन में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई लेकिन लंदन पुलिस ने इसे कुछ ही समय में संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को सड़क के एक तरफ कर दिया। जानकारी के अनुसार बीते दिन खालिस्तानी समर्थका का जमावड़ा भारतीय उच्चायोग के पास हो गया। जानकारी के मुताबिक लगभग 2,000 प्रदर्शनकारी हाथ में खालिस्तान के झंडे लहराते हुए सड़क किनारे खड़े हो गए। इन्हें देखकर वहां की पुलिस भी सतर्क हो गई और प्रदर्शनकारियों को एक तरफ कर दिया।

वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं अवरोधक लगे होने के बावजूद कुछ शरारती तत्वों ने भारतीय उच्चायोग की तरफ कुछ वस्तुएं फेंकी और नारे लगाए। भारतीय उच्चायोग ने अपने भवन की छत पर एक अतिरिक्त तिरंगा फहरा कर प्रदर्शनकारियों को जवाब दिया, जिससे प्रदर्शनकारी और भड़क गए और पुलिस अधिकारियों तथा मीडिया कर्मियों पर कुछ वस्तुएं और पानी की बोतलें फेंकने लगे। इस पर स्कॉटलैंड यार्ड ने भारतीय उच्चायोग के बाहर नाकेबंदी बढ़ा दी और कई अतिरिक्त अधिकारियों को तुरंत वहां तैनात किया जिसमें से कई घोड़े पर सवार थे।

पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बुधवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अधिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों से पगड़ीधारी पुरुषों और कुछ महिलाओं और बच्चों सहित प्रदर्शनकारी बस में लाए गए थे और उन्होंने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी भाषण देने और कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए पंजाब पुलिस पर निशाना साधने के लिए माइक का इस्तेमाल किया।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Crop Residue Management : हरियाणा में पराली जलाने के केसों में हो रही है बढ़ोतरी, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

किसानों के साथ-साथ अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी India News Haryana (इंडिया न्यूज), Crop Residue Management…

2 hours ago

Nuh Accident News : एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दशहरा का मेला देख कर लौट रहे थे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Accident News : जिला के पुन्हाना से दशहरे का…

3 hours ago

Himachal News : शिमला में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार दो की मौत, एक घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Himachal News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर चक्कर…

3 hours ago