Categories: देश

Papalpreet Singh Arrest : अमृतपाल सिंह का करीबी पपलप्रीत सिंह गिरफ्तार

इंडिया न्यूज, Punjab (Papalpreet Singh Arrest) : काफी दिनों से फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत को आखिर पंजाब पुलिस ने होशियारपुर से दबोच लिया है। इस कार्रवाई में पंजाब पुलिस और काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त कार्रवाई रही। ज्ञात रहे कि कुछ दिनों पहले ही होशियारपुर के एक डेरे में लगे सीसीटीवी पपलप्रीत कैद हुआ था। तब से माना जा रहा था कि अब दोनों अलग-अलग जगहों पर छिपे हुए हैं।

बब्बर खालसा से रहा है संबंध

आपको बता दें कि पपलप्रीत का बब्बर खालसा समेत कई खालिस्तान समर्थक संगठनों से नाता रहा है। इतना ही नहीं उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। वह पंथक मामलों की अच्छी जानकारी रखता है। देश-विदेश में खालिस्तान समर्थक कई समूहों और नेताओं से पपलप्रीत के संबंध हैं।

पपलप्रीत सिख यूथ फ्रंट बनाकर 1984 के दंगा पीड़ितों के लिए भी आवाज उठाता रहा है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के यूके विंग के हस्तक्षेप से उसे युवा विंग के चीफ आर्गेनाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद उसने सिख यूथ फ्रंट को भंग कर शिअद (अमृतसर) में मिला दिया था।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

7 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

7 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

7 hours ago