हरियाणा न्यूज, Haryana News (Kisan Morcha Tractor To Twitter Account Banned): पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के एसवाईएल गीत के बाद अब किसान आंदोलन के वक्त बने ट्विटर अकाउंट पर भी एक्शन हो गया है। भारतीय कानूनों के तहत किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट को भी बैन कर दिया गया है। उक्त दोनों अकाउंट केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में बने थे। जिसके जरिए आंदोलन की अगुआई करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा की बात डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखी जाती थी।
बता दें कि किसान एकता मोर्चा के ट्विटर अकाउंट पर लगभग 5 लाख फॉलोवर थे। इसके अतिरिक्त ट्रैक्टर टु ट्विटर की बात करें तो इसके 55 हजार फॉलोअर थे। इन दोनों अकाउंट के जरिए किसानों को केंद्र के विरोध को लेकर जागरूक किया जाता रहा है। वहीं यह भी जानकादी दे दें कि यह अकाउंट विदेशों में चलते रहेंगे।
जालंधर से कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री परगट सिंह ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने के लिए केंद्र ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि ट्विटर अकाउंट केंद्र के कहने पर ही बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बोलने की आजादी के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें : जानिए आज सोना-चांदी की इतनी कीमतें
यह भी पढ़ें : हरियाणा के मौसम में 29-30 जून को दिखेगा मॉनसून
Connect With Us: Twitter Facebook
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli's Big Statement : हरियाणा की राजनीति में अगले…
Haryana CM Face: '...जो सीएम बनेगा उससे पूछिए', चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा…
Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान,…
प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…
Deependra Hooda Statement: एग्जिट पोल के बाद दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान, जीत का ठोक…
बोले- हर हाल में रानियां से जीत हासिल करुँगा, 7 हजार से 10 हजार की…