देश

Budget 2024-25 : जानें बजट की खास बड़ी बातें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Budget 2024-25 : मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट संसद में पेश हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 7वीं बार लोकसभा में बजट भाषण दिया। केंद्रीय बजट में सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बजट में मुद्रा लोन को 10 लाख से बढ़ाकर 20 हजार कर दिया गया है। वहीं उच्च शिक्षा के लिए भी 10 लाख रुपये के लोन का प्रावधान किया गया है। किसानों, महिलाओं के लिए भी बजट में राहत दी गई है। बजट की बड़ी बातें हम आपको बता रहे हैं।

Budget 2024-25 : बजट में क्या-क्या सस्ता हुआ : कैंसर दवा, सोना-चांदी, प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स, लेदर और सीफूडस। मोबाइल और चार्जर पर कस्टम ड्यूटी घटकर 15% हुई। सोना और चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी घटकर 6% हुई।

सैलरीड के लिए: नई टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक तक की इनकम टैक्स फ्री, 17.5 हजार का फायदा। फैमिली पेंशन पर टैक्स छूट 15 हजार से बढ़कर 15 हजार हुई।

पहली नौकरी वालों के लिए: 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।

एजुकेशन लोन के लिए: जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।

बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए: आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ और बिहार को 57.5 हजार करोड़ रुपए की मदद। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम। बिहार में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर बनेगा। नालंदा विश्वविद्यालय को पर्यटन केंद्र बनाएंगे।

किसान के लिए: 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

युवाओं के लिए: मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए। 500 टॉप कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का वादा।

महिलाओं और लड़कियों के लिए: महिलाओं और लड़कियों के लिए लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान।

सोलर के लिए: सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री।

यह भी पढ़ें : Budget 2024 LIVE Updates : 11वां केंद्रीय बजट पेश, जानें इतनी आमदनी वालों को कितना टैक्स देना होगा

यह भी पढ़ें : Budget 2024 : पहली नौकरी पर पीएफ खाते में मिलेंगे 15 हजार, रोजगार के लिए खास पैकेज का ऐलान

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly Election : जींद में 10 लाख 27,123 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच विधायकों का करेंगे चुनाव

मतदाताओं के लिहाज से नरवाना सबसे बड़ी जुलाना सबसे छोटी विधानसभा सीट नरवाना में 224432…

4 hours ago

Dengue Attack : पानीपत में डेंगू के डंक ने दस्तक दी, महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

वायरल बुखार के अलावा खांसी-जुकाम,  बुखार, एलर्जी के ज्यादातर मामले सामने आए India News Haryana…

4 hours ago

Haryana Assembly Election : आचार सहिता के उल्लंघन पर तुरंत करें कार्रवाई : पी विजयन आईपीएस

चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी  India…

4 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस झूठ के गोले छोड़ने वाली पार्टी, भाजपा 100 प्रतिशत काम करने वाली पार्टी

जिनके खुद के खाते खराब हैं वो जनहितैषी भाजपा से हिसाब मांगते हैं शर्म नहीं…

5 hours ago

Road Accident Sonipat : सोनीपत में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर, करीब 50 लोग घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident Sonipat : सोनीपत जिला के खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर…

5 hours ago