देश

Goldy Brar : जानें कौन है गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और कैसे लारेंस से तार जुडे़

India News, इंडिया न्यूज, Goldy Brar, चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को आखिर कौन नहीं जानता। आज भी हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कनाडा की मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की सूची में है। इस गैंगस्टर का पूरा नाम सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ है। मालूम रहे कि गोल्डी बराड़ पहले ही भारत की मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची में शामिल है। बीते दिन ही 25 टाप भगोड़े मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी की गई है।

मूसेवाला की हत्या की गोल्डी बराड़ ने ली थी जिम्मेदारी

ज्ञात रहे कि गत वर्ष 29 मई का वह मनहूस दिन था जब सिद्धू मूस्सेवाला को गोलियों से उस समय भून दिया गया था जब वह अपनी थार गाड़ी से घर से कुछ ही दूरी पर निकला था। हत्या के बाद ही कुछ समय बादइस हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ ने वीडियो जारी कर ली थी। उसने कहा कि लॉरेंस के कॉलेज फ्रेंड विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल में मूसेवाला का हाथ था।

मूसेवाला के मैनेजर शरणदीप ने शूटर्स को पनाह दी और टारगेट के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर उन्हें मर्डर करना पड़ा। गोल्डी ने हरियाणा और पंजाब के 6 शूटर भेजकर मूसेवाला को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मरवा दी थी। उस वक्त मूसेवाला बिना बुलेटप्रूफ थार में बिना सिक्योरिटी के जा रहे थे।

गोल्डी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है

आपको बता दें कि इंटरपोल की वेबसाइट के अनुसार भारत सरकार के कहने पर गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है और लॉरेंस के तिहाड़ जेल में बंद होने के बाद वह विदेश में बैठकर ही लॉरेंस का गैंग चला रहा है।

कई संगीन केस दर्ज, गोल्ड अभी कनाडा से भी फरार

गोल्डी बराड़ इस समय उसके अमेरिका के कैलिफोर्निया की फ्रेसनो सिटी में छिपे होने के जानकारी आई है। मालूम हुआ था कि कुछ समय पहले वह कनाडा से भागा है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक मूसेवाला के मर्डर के बाद गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था। गोल्डी पर मर्डर, अवैध हथियारों की सप्लाई, आपराधिक साजिश, हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश में अवैध हथियार उपलब्ध करवाने जैसे संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं।

जानिए अपराध की दुनिया में कैसे रखा कदम

गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की 2020 में हत्या हो गई थी और लारेंस के कहने पर इस मर्डर का बदला लेने के मकसद से उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। दरअसल गुरलाल बराड़ लॉरेंस का काफी करीबी माना जाता था। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढा़ई के दौरान लॉरेंस की छत्रछाया में ही उसने स्टूडेंट आग्रेनाइजेश आफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम से संगठन बनाया था। अक्टूबर-2020 में चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरलाल का मर्डर कर दिया गया था।

भाई के कातिल गुरलाल की हत्या के बाद विदेश हुआ था फरार

वहीं आपको यह भी बता दें कि गोल्डी बराड़ हर हालत में अपने भाई के कातिल को मारना चाहता था। इस हत्या से उसका खून उबल रहा था और इसी चक्कर में वह लॉरेंस के करीब आया। आखिर बराड़ ने गुरलाल पहलवान का कत्ल करवा दिया और इसके बाद वह कनाडा भाग गया।

यह भी पढ़ें : Haryana Covid Cases : प्रदेश में आज आए 300 नए केस, एक की मौत

यह भी पढ़ें : Haryana Rain : प्रदेश में देर रात से बूंदाबादी जारी, 3 दिन अभी थमने के आसार नहीं

यह भी पढ़ें : Kapil Sibbal on Wrestlers Protest : जंतर-मंतर पर जाकर महिला पहलवानों के मन की बात सुनें प्रधानमंत्री मोदी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

17 mins ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

31 mins ago

INLD के पास अब कहीं अपना अस्तित्व…, विधानसभा चुनाव में महज इतने मिले थे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…

47 mins ago

Pipli Parakeet Center : पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे पिपली और…, यहां की व्यवस्थाओं को लेकर ये बोले

बोले- एक समय था जब हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे…

2 hours ago

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

3 hours ago