Categories: देश

कोटकपूरा गोलीकांड केस में सुखबीर बादल हुए अदालत में पेश

इंडिया न्यूज, फरीदकोट (Kotkapura firing case): कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आज बुधवार को शिअद अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल फरीदकोट अदालत के सामने पेश हुए। इस दौरान वे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अजय पाल सिंह की अदालत में पेश हुए। सुखबीर बादल मात्र 4 मिनट कोर्ट में रहे और अपनी हाजिरी लगवाकर फारिग हो गए। इस दौरान सुखबीर बादल के साथ बड़ी संख्या में शिअद वर्कर्स और नेता मौजूद थे।

ज्ञात रहे कि पंजाब के कोटकपूरा में 14 अक्टूबर 2015 को हुए गोलीकांड से जुड़े केस में शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल दोनों नामजद हैं। हालांकि प्रकाश सिंह बादल को स्वास्थ्य कारणों के चलते पेशी में छूट दी गई है।

आप सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रही है। बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो वादे करके सत्ता में पहुंची है वह उन्हें पूरा करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केंद्र्र सरकार द्वारा खराब गेहूं की खरीद पर 31 रुपए तक की कटौती को अवैध बताया। उन्होंने वैल्यू कट के नाम पर जारी इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रदेश के हालातों को सुधारने में भगवंत मान पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Delhi Police के जवान ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, गुरुग्राम पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Police : हरियाणा में बदमाशों के हौंसले तो बुलंद होते…

45 mins ago