Categories: देश

Swaraj Award 2022 : कृषि विज्ञान केन्द्र, महेन्द्रगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सर्वश्रेष्ठ केन्द्र का पुरस्कार

इंडिया न्यूज, Haryana News (Swaraj Award 2022) : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र, महेन्द्रगढ़ (Krishi Vigyan Kendra Mahendragarh) को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्र के पुरस्कार से नवाजा गया है। केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने नई दिल्ली में आयोजित आउटलुक शिखर सम्मेलन और स्वराज पुरस्कार-2022 कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज (University Vice Chancellor Prof. BR Kamboj) को यह पुरस्कार प्रदान किया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, महेन्द्रगढ़ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नवीन प्रौद्योगिकियों का खेत प्रदर्शनों के माध्यम से व्यापक प्रसार, कृषि में युवाओं को आकर्षित करना (आर्या) परियोजना के अन्तर्गत उद्यम इकाइयों की स्थापना, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अन्तर्गत मौसम की सटीक जानकारी किसानों तक सही समय पर पहुंचाने, कृषि में कार्यरत महिलाओं में पोषक तत्वों के प्रति संवेदनशील कृषि संसाधन और नवाचार के साथ-साथ विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से अनुसूचित जाति के युवाओं के स्वरोजगार, भूमि सुधार के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर खादों का संतुलित मात्रा में प्रयोग व सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वन के दृष्टिगत प्रदान किया गया है।

देश के 731 कृषि विज्ञान केन्द्रों में रहा अव्वल

उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र महेन्द्रगढ़ सहित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सभी 11 कृषि तकनीकी अनुप्रयोग संस्थानों से 731 कृषि विज्ञान केन्द्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से पुरस्कार के लिए उक्त केन्द्र को चुना गया।

यह भी पढ़ें : PM Modi Uzbekistan Visit : उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले भारत के प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें : India Coronavirus : कोरोना अभी थमा नहीं, आज भी 6298 केस

यह भी पढ़ें : Mishap in Lucknow : भारी बारिश में दीवार गिरने से इतने लोगों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result: राहुल के बंगले पर भिजवाई गई एक किलो जलेबी, इस तरह मनाया BJP ने अपनी जीत का जश्न

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जलेबी की राहुल के साथ खूब चर्चा हुई। राहुल गाँधी…

36 mins ago

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

10 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

11 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

11 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

11 hours ago