होम / Kuldeep Bishnoi Resigns : कुलदीप बिश्नोई का कांग्रेस पद से इस्तीफा, थामेंगे भाजपा का दामन

Kuldeep Bishnoi Resigns : कुलदीप बिश्नोई का कांग्रेस पद से इस्तीफा, थामेंगे भाजपा का दामन

• LAST UPDATED : August 3, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Kuldeep Bishnoi Resigns): हरियाणा के जिला हिसार के आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई ने आज आखिर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सौंपा है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि इसकी सूचना चुनाव आयोग के पास भेजी जाएगी। इसके बाद सीट खाली होगी।

वहीं कुलदीप बिश्नोई ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि कांग्रेस अब इंदिरा और राजीव गांधी की पार्टी नहीं रही। आज देश हित की पार्टी मात्र भाजपा ही है। हरियाणा के सीएम की सोच से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं इसीलिए आज कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। मैंने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी जॉइन की है। ज्ञात रहे कि कुलदीप बिश्नोई दोबारा फिर 6 साल बाद कांग्रेस से किनारा किया है।

नाराजगी के ये माने जा रहे कारण

माना जा रहा है कि कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के इस्तीफा देने के बाद कुलदीप ही इस पद को पाना चाहते थे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे दीपेंद्र को प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों में विरोध से सुर तेज हो गए थे।

बात बिगड़ती देखकर ही उदयभान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर बिठाया गया। राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा, नहीं मिला। इसके बाद राज्यसभा चुनाव में कुलदीप ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के खिलाफ वोट की, जिस कारण अजय माकन की हार गई।

कुलदीप का राजनीतिक इतिहास

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो कुलदीप ने कांग्रेस छोड़कर 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया था जिसमें पार्टी के 7 विधायक जीते, परंतु 5 विधायक कांग्रेस में चले गए थे।

ज्ञात रहे कि कुलदीप ने लोकसभा चुनाव 2014 से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया लेकिन कई कारणों से भाजपा के साथ गठबंधन टूट गया था औरहजकां का विलय कांग्रेस में करके घर वापसी कर ली थी।

यह भी पढ़ें : Bishnoi’s Big Challenge on Adampur Election : कुलदीप बिश्नोई ने हुड्डा को दी ये चुनौती

यह भी पढ़ें : 5g Auction Complete : अंतिम बोली रिलायंस जियो के नाम, 1.50 लाख करोड़ रुपए की लगी बोली

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox