होम / सोनीपत के लाल ने टोक्यो में जीता स्वर्ण पदक, जाने किस-किस ने दी ट्वीट कर बधाई

सोनीपत के लाल ने टोक्यो में जीता स्वर्ण पदक, जाने किस-किस ने दी ट्वीट कर बधाई

• LAST UPDATED : August 30, 2021

दिल्ली

सोनीपत के सुमित अंतिल ने भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया है। सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 68.55 मीटर भाला फेंक कर खूद अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए  नया वर्ल्ड  रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस बड़ी सफलता  के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। सोनीपत के गांव खेवड़ा में सुमित के परिवार में  इस सफलता के बाद जश्न का माहौल है।
सुमित आंतिल ने पहली बार टोक्यो पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। देश के कयी जानें माने नेताओं ने सुमित को  ट्वीट कर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुमित को बधाई देते हुए लिखा ” पैरालंपिक में हमारे एथलीट चमकते रहेंगे। पैरालिंपिक में सुमित अंतिल के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर देश को गर्व है। सुमित को प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी। आप सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं. ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने पैरालिंपिक के सभी खिलाड़ीयों का मनोबल बढ़ाया है। 
सुमित की इस ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरे देश को बधाई दी। उन्होनें लिखा ” पैरालंपिक में भी गाड़ दिया हरियाणा के छोरे नै लठ। सुमित अंतिल ने में भाला फेंक खेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा वासियों के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है। उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
 सुमित सात वर्ष का था तभी उनके पिता का साया उनके सर से उठ गया था ,किस्मत की मार एक बार फिर सुमित पर पड़ी  साल 2015 में  सड़क हादसे  में  उनके पैर छीन लिए थे।  सुमित का पालन पोषण उनकी मां ने किया है। पैरालंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए सुमित ने कड़ी मेहनत की है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox