Categories: देश

Land For Job Scam : गुरुग्राम के मॉल पर भी CBI रेड, तेजस्वी यादव से बताया जा रहा कनेक्शन

इंडिया न्यूज, Patna News (Land For Job Scam): लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सीबीआई ने बिहार समेत हरियाणा और दिल्ली के लगभग 25 ठिकानों पर छापा मारा है। बता दें कि इससे पहले सीबीआई राजद के चार बड़े नेताओं के घर भी पहुंची थी। वहीं समाचार यह भी आया है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) की संपत्तियों की जांच के लिए उनसे जितने भी ठिकाने जुड़े हैं उन सभी पर भी सीबीआई की टीम छापामार कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर-71 स्थित निर्मणाधीन अर्बन क्यूब्स मॉल में भी सीबीआई की टीम पहुंची। मालूम हो कि कथित तौर पर मॉल में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की हिस्सेदारी है। बिहार में राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद के अलावा एमएलसी सुनील सिंह और पूर्व एमएलसी सुबोध राय के आवास पर सीबीआई टीमें पहुंची हुई हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की है।

भाजपा कर रही औछी हरकत

वहीं सीबीआई के छापे पर एमएलसी सुनील सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा औछी हरकत कर रही है। इस छापे को उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया। इसका कोई मतलब नहीं है।

जानिए यह है पूरा मामला

आपको पूरी जानकारी दे दें कि यह सन् 2004-2009 के रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला है। आरोप लगा है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे, उस दौरान नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। चूंकि, पैसे लेने में रिस्क था। वहीं इस तरह के अवैध काम को अंजाम देने के लिए लालू के उस समय के ओएसडी भोला यादव को ही जिम्मेदारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें: PM Inaugurated Amrita Hospital : प्रधानमंत्री ने जनता को समर्पित किया अमृता अस्पताल

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

5 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

6 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

6 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

7 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

9 hours ago