होम / Landslide In Mizoram : बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 27 लोगों की मौत

Landslide In Mizoram : बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 27 लोगों की मौत

• LAST UPDATED : May 29, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Landslide In Mizoram : देश के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम, नागालैंड, मेघालय और असम में मूसलाधार बारिश के साथ ही हुए भूस्खलन ने 27 लोगों की जान ले ली है और संबंधित घटनाओं में सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। कई लापता बताए गए हैं, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव के कारण मौसम बिगड़ा है। बचाव का काम युद्धस्तर पर जारी है।

Landslide In Mizoram

बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 27 लोगों की मौत

जानिए यहां इतने लाेगों की मौत

असम में ‘रेमल’ के बाद तेज हवा के साथ भारी बारिश के बीच मंगलवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत 4 लोगों की जान चली गई और 18 घायल हो गए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि अब भी कई इलाकों में भारी बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी बांग्लादेश में तूफान 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है और आज रात तक इसके कमजोर पड़ने की आशंका है। उधर नगालैंड में भी चार लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा। वहीं मेघालय में भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : Mass Murder in Chhindwara MP : परिवार के 8 सदस्यों की हत्या कर खुद भी किया सुसाइड

यह भी पढ़ें : Shameful Indecency With Jain Monks : उत्तराखंड के टिहरी क्षेत्र में जैन मुनियों के साथ शर्मनाक अभद्रता का वीडियो सामने आने पर लोगों में रोष 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox